Akshara Singh – Pawan Singh Top 5 Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के दबंग स्टार कहलाने वाले पवन सिंह का नाम वैसे तो कई एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है, लेकिन सबसे ज्यादा उनके अफेयर के चर्चे अक्षरा सिंह के साथ रहे। पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया है। इनकी कैमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। एक वक्त पर तो ऐसा लगने लगा था कि जल्द ही अक्षरा सिंह और पवन सिंह शादी के बंधन में हमेशा के लिए बंध जायेंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
खबरों की मानें तो अक्षरा सिंह का दिल तोड़ते हुए पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया था। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब शादी की खबर सामने आई थी तब वो पटना के एक कमरे में बंद थी। खैर इनके बीच असल जिंदगी में जो भी कुछ हुआ हो, लेकिन इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं।
ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वीडियो के व्यूज बता रहे हैं। अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने एक साथ कई पिक्चरों में काम किया है और यहीं वजह है कि इनके गाने आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते ही रहते हैं।
इस जोड़ी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है, जिसमें अक्षरा सिंह और पवन सिंह अपने हिट सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अक्षरा सिंह और पवन सिंह का 33 मिनट का एक अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 31 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
आलम ये है कि यह आकड़ा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह एक्टर पवन सिंह के साथ खूब ठुमके और रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। दोनों का ये वीडियो देखते हुए फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।