Akshara Singh – Nirahua Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ (Nirahua) के साथ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की भी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। अक्षरा सिंह और निरहुआ दोनों ही स्टार्स को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। जहां एक तरफ निरहुआ फिल्मों के साथ ही राजनीती की दुनिया में भी डंका बजाये हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों के साथ ही टीवी इंडस्ट्री में भी छाई हुई है।
अक्षरा सिंह की हर अदा को फैंस द्वारा पसंद किया जाता है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह और निरहुआ पर फिल्माया गया एक गाना ‘बैटरी फुल बा’ (Battery Full Ba) रिलीज होने के साथ ही बवाल काट रहा है।
https://youtu.be/kiltMyYchtg
गाने के वीडियो में निरहुआ और अक्षरा सिंह की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में आप देख सकते हैं कि ये दोनों स्टार्स घरवालों के सोने के बाद छत पर आकर रोमांस करना शुरू कर देते हैं। निरहुआ और अक्षरा सिंह के बीच कुछ बोल्ड सीन भी फिल्माया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=jGUX6R92hlE&pp=ygURbmlyYWh1YSBrYSBnYWFuYSA%3D
भोजपुरी गाना “बैटरी फुल बा” गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह का इतना रोमांटिक अंदाज देखने के बाद दर्शक पसीने से तर बतर हो गए हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह और निरहुआ की केमिस्ट्री ने दर्शकों की धड़कने बढ़ा दी हैं। गाने में अक्षरा सिंह साड़ी में बेहद ही सिंपल और खूबसूरत नजर आ रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=bO-O098x4Wo&pp=ygURbmlyYWh1YSBrYSBnYWFuYSA%3D
https://www.youtube.com/watch?v=e8ZmFM4CAtk&pp=ygURbmlyYWh1YSBrYSBnYWFuYSA%3D
फैंस उनकी सादगी को खूब पसंद कर रहे हैं . निरहुआ का ये गाना फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ (Sabka Baap Angutha Chhap) का है। निरहुआ के इस गाने को बार – बार सुना जा रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को निरहुआ और स्वाती शर्मा ने गाया है, जबकि गाने के बोल सत्या सावरकर ने लिखें हैं। गाने को म्यूजिक Madhukar Anand ने दिया है।