Bhojpuri hot : मनोरंजन इंडस्ट्री अधिकतर अभिनेताओं के नाम पर ही चलती है चाहे फिर बात हो बॉलीवुड की टॉलीवुड की या फिर हॉलीवुड की। हर जगह अभिनेताओं का ही बोलबाला है। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है। जहां जितना महत्त्व अभिनेताओं का है उतना ही ज्यादा महत्व अभिनेत्री का भी है। यही वजह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां काफी मशहूर रहती है।
उनकी हॉटनेस और बोल्डनेस के जलवे हर जगह आम होते हैं। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बारे में। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री का काफी बड़ा नाम है। लेकिन उनकी खूबसूरती की दीवानी तो दुनिया है। अक्षरा सिंह जब भी किसी एल्बम और गाने में नजर आती है तो वह गाना रातों-रात हिट हो जाता है। अब सोशल मीडिया की दुनिया पर अक्षरा सिंह का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।
हम यहां पर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं। उसे गाने का नाम है ‘डोंट टच माय हैंड’। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है और लिरिक्स लिखने का काम अरविंद निषाद ने किया है। इस गाने का म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा है और म्यूजिक को अरेंज किया है बादल खान ने।
इस गाने के प्रोड्यूसर राजकुमार सिंह है। यह गाना एल्बम डोंट टच माय हाथ से लिया गया है। गाने की लोकप्रियता के बारे में बात करें तो 29 अक्टूबर 2020 को अपलोड किए गए इस गाने को 20 करोड़ लोगों ने देख लिया है।
यह गाना ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। आप अभी इस गाने को देखकर अक्षरा सिंह की हॉटनेस का मजा ले सकते हैं। यह गाना अब काफी लोगों को पसंद आ रहा हैं।