Akshara Singh – Manisha Rani Hot Video: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ लोगों के बीच खलबली मचा रहा है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। 14 अगस्त को ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ का फिनाले होने वाले है। हर किसी के दिमांग में यहीं सवाल उठ रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2’ का विजेता कौन होगा? इस शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट मनीषा रानी को सभी लोग दिल खोलकर प्यार कर रहे हैं। भोजपुरी स्टार भी मनीषा रानी को खूब स्पोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने फैंस को मनीषा रानी को वोट करने की अपील की है।
इसी बीच मनीषा रानी और अक्षरा सिंह का एक म्यूजिक एलम वायरल हो रहा है। म्यूजिक वीडियो ‘टिंकिया’ (Tinkiya) में अक्षरा सिंह और मनीषा रानी पार्टी करती हुईं दिख रही हैं। इस वीडियो में मनीषा और अक्षरा सिंह को तौलिए में बोल्ड अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है। फैंस इस वीडियो को देखकर क्रेजी हुए जा रहे हैं। इस सॉन्ग में अक्षरा और मनीषा रानी काजोल की तरह ही तौलिए में अपनी सिजलिंग अदाएं दिखाकर सोशल मीडिया का तापमान बढाती हुईं दिख रही हैं।
इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। वीडियो में मनीषा रानी बोल्डनेस का तड़का लगाती हुईं नजर आ रही हैं। उनका लुक तो बस देखते ही बन रहा है। वीडियो में अक्षरा सिंह अपनी सहेलियों के साथ बैचलर पार्टी करती नजर आ रही हैं। गाने में नजर आ रही अक्षरा की सहेली मनीषा रानी को शादी के साइड इफेक्ट भी बताती हुईं नजर आ रही हैं। वो शादी को बर्बादी बता रही हैं। गाने में बीच-बीच में रैप भी किया जा रहा है। मनीषा रानी के रील्स इंस्टाग्राम पर मिलियन में व्यूज मिलते हैं।