नई दिल्ली। पवन सिंह का नाम कई एक्ट्रेस संग जोड़ा जाता है, लेकिन एक्टर के अफेयर की चर्चा सबसे ज्यादा भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ देखने और सुनने को मिली है।
एक समय पर पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह की जोड़ी को फिल्मों के साथ ही असल जिंदगी में भी काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इस जोड़ी ने इंडस्ट्री में तहलका मचाया हुआ था।
खबरों की मानें तो दोनों ने काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया। अक्षरा सिंह एक्टर पवन सिंह से सच्चा प्यार करती थी। तो इनके ब्रेकअप की खबर सामने आई थी तब सबके होश उड़ गए थे।
भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार कहलाने वाले पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते में रहते हुए ही अचानक से ज्योति सिंह के साथ शादी कर ली थी। तब से अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रास्ते अलग हो गए थे।
अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह नहीं चाहती थी कि वह किसी का घर तोड़े, इसलिए अक्षरा सिंह हमेशा के लिए पवन सिंह से अलग हो गई। जिस ज्योति सिंह के लिए पवन सिंह ने अक्षरा को ठुकरा दिया था, आज वो ज्योति सिंह भी उनसे दूर हो चुकी हैं।
पवन सिंह की पहली और दूसरी शादी अधिक समय तक टिक नहीं पाई है। हालांकि, अब ये जोड़ी एक साथ नजर नहीं आती है, लेकिन आज भी इनके चाहने वाले इनके पुराने सॉन्ग सुनना पसंद करते हैं।
इसी बीच भोजपुरी गाना ‘दुनिया में सबका से प्यारा’ एक बार से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘तबादला’ का है।
इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। जबकि गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने। गाने में अक्षरा सिंह हमेशा ही तरह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
दोनों की हॉट केमिस्ट्री ने एक बार फिर से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। गाना ‘दुनिया में सबके से प्यारा’ दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों गाने के वीडियो में रोमांस के साथ ही खूब ठुमके लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। पवन सिंह एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को खूब प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं।