Bhojpuri Hot : अरविंद अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu) बिना किसी शक के भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने प्लेबैक गायकों में शुमार होते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अरविंद अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu) का योगदान बेहद ही सराहनीय रहा है। प्रसिद्ध गायक पिछले कुछ दिनों से अपने मशहूर गाने नागिन धुन पा कूद कूद के नच और कमरिया फटेला जैसे चार्टबस्टर की वजह से सुर्खियों में चल रहे हैं।
अब ऐसे में अरविंद अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu) के अन्य गानों का वायरल होना तो आम बात है। गौरतलब है कि अरविंद अकेला कल्लू ने बचपन से ही लोगों को अपनी दमदार आवाज से दीवाना बनाया हुआ है। अरविंद अकेला कल्लू सिर्फ गायकी के लिए ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी और डांस के लिए भी जाने जाते हैं।
अरविंद अकेला कल्लू ने अपने नए गाने मरद के देहल दर्द Marad Ke Dihal Darad को टीएफ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। उनके इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक 5 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में इस गाने को लोगों ने लाइक किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=Ft8DddDnfJ4
उनका यह गाना फिल्म शुभ घड़ी आयो से लिया गया है। इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इस गाने के अंदर अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं।
दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री लोगों को अपना दीवाना बना रही है। गाने में दोनों जबरदस्त रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह गाना अब ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। इस गाने के अंदर इन दोनों का रोमांस लोगों के रोंगटे खड़े कर दे रहा है और इसे देखने के बाद लोग अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।