नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। सुर्खियों में बने रहने की सबसे बड़ी वजह यह है कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी है। इन दिनों अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) एक्टर आदित्य राय कपूर (Aditya Roy Kapoor,) के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर मशहूर हो रही हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की नजदीकियों को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म है।
हाल ही में दोनों को यूरोप में साथ-साथ घूमते हुए देखा गया है। दोनों ने इस दौरान जमकर खूब तस्वीरें भी ली है। लोगों को इन दोनों का अंदाज काफी पसंद आया। इन दोनों के बीच उम्र का 13 साल का फासला है और इस बारे में भी लोग लगातार बात कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अनन्या पांडे (Ananya Pandey) का नाम बॉलीवुड के किसी अभिनेता के साथ जुड़ रहा हो।
इसके पहले भी उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। अनन्या पांडे को सबसे ज्यादा सुर्खियां उस समय मिली थी जब उनका नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ जोड़ा गया था। इस लिस्ट में अगला नाम है शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर का। अनन्या पांडे और इशान खट्टर दोनों ने एक साथ फिल्म खाली पीली की थी और इस दौरान ही दोनों का नाम साथ में जोड़ा गया था।
कहा जाता है कि दोनों की रिलेशनशिप तकरीबन 3 साल तक चली थी। जिसके बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। इस लिस्ट में अगला नाम कार्तिक आर्यन का है कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक साथ फिल्म पति पत्नी और वो में दिखाई दिए थे।
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों का नाम खूब उड़ा था। इन दोनों ने रोमांस किया ऐसी खबरें सामने आई थी। विजय देवरकोंडा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने फिल्म लाईकर में एक साथ काम किया था। इस वजह से दोनों का नाम साथ में जुड़ा था।