नई दिल्ली : तब्बू बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया और अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस एक्ट्रेस को अपनी कला की बदौलत दो बार राष्ट्रीय और छह बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं। तब्बू को पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।
तब्बू की रियल लाइफ के बारे में बात करें तो वह आज 51 साल की हो चुकी हैं और आज भी कुंवारी हैं। वह अकेले ही रहती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, मराठी और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। तब्बू की एक फिल्म में एक्ट्रेस ने काफी जमकर बोल्ड सीन दिए हैं। तब्बू बीते दिनों एक वेब सीरीज में नजर आई थी, जिसमें उन्होंने अपने से छोटे एक्टर ईशान खट्टर के साथ हद से ज्यादा बोल्ड सीन दिए थे। ज्ञात होकि इस सीरीज में एक्ट्रेस तब्बू एक देह व्यापार करने वाली औरत का किरदार अदा करते हुए नज़र आ रही हैं।
तब्बू इस समय भी अपने घर में अकेले रहती है। उनके साथ कोई नहीं रहता। ऐसे में इस खबर का आना अफवाह है जिसमे कहा गया कि वह एक लड़के के साथ रहती है और अपनी डिमांड पूरी करवाती हैं। ख़बरों की माने तो वह अजय देवगन से प्यार करती थी और काफी समय तक दोनों का अफेयर भी रहा। लेकिन दोनों ने कभी रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। वह कई फिल्मों में अजय के साथ नज़र आई है। तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत पंद्रह साल की उम्र में ‘हम नौजवान ‘ (1985) फिल्म से की थी। इस फिल्म में उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था।