नई दिल्ली : बिग बॉस OTT 2 (Bigg Boss Ott 2) अपनी ग्रैंड फिनाले से अब सिर्फ कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जैसे-जैसे ऐसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे घर का माहौल और भी ज्यादा खराब होते जा रहा है। सभी प्रतियोगियों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अभिषेक मल्हान (Abhishak Malhaan) शो मे आगे बढ़ चुके हैं और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को कड़ी टक्कर देकर उन्होंने आखिरी सप्ताह में घर का कप्तान चुना गया है।
वही इस वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) ने अभिषेक मल्हान (Abhishak Malhaan) को खरी-खोटी सुना दी है। दरअसल पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान के बीच तकरार को लेकर सलमान खान ने इस सप्ताह अपना गुस्सा जाहिर किया है। वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने बिग बॉस 12 के पहले फाइनलिस्ट अभिषेक के कॉन्फिडेंस पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि बिग बॉस और आपकी वजह से चल रहा है क्योंकि इसमें अभिषेक मल्हान मौजूद हैं और उनके फॉलोअर्स इसे देख रहे हैं। सलमान खान ने कहा कि अगर आप नहीं होते तो हमारा क्या होता। हम तो आपके शुक्रगुजार हैं कि आप इस शो का हिस्सा बने। सलमान खान ने पूजा के साथ अभिषेक मल्हान के बर्ताव पर भी बात की। अभिषेक मल्हान से उनके पिता की उम्र पूछी जिस पर उन्होंने 62 साल बताई।
इसे लेकर सलमान ने कहा कि वह अपने पिता से सिर्फ 3 साल छोटे हैं। और अभिषेक भी बूढ़ा हो जाएगा। वही पूजा भट्ट भी सलमान खान से अभिषेक के बर्ताव से भावनात्मक रूप से बातें करती हुई दिखी। उन्होंने कहा कि मैं इन सब से उदास हूं। मुझे नहीं लगता हम अपनी उम्र में ऐसे रहे थे। अभी भी लगता है कि कुछ अचीव नहीं किया।
हालांकि सलमान खान के इस रवैये से अभिषेक मिलान के फैंस काफी नाराज हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी यह नाराजगी जाहिर भी की है। एक फैन ने लिखा, ‘बिग बॉस OTT सीजन टू को शर्म आनी चाहिए। किसी को इतना डिमोटिवेट भी नहीं करना चाहिए शर्म आनी चाहिए। अभिषेक मल्हान के लिए बहुत बुरा लग रहा है। इसके साथ ही कई लोगों ने सलमान खान को बायस्ड भी बताया। लोग अब खुलकर सलमान खान का विरोध कर रहे हैं।