Bhojpuri hot : सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों भोजपुरी गानों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। यह डिमांड इसलिए बढ़ रही है क्योंकि लोगों को भोजपुरी गानों में एक अलग अंदाज और एक अलग रोमांस देखने को मिलता है। एक ऐसा रोमांस जो उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में जरा भी देखने को नहीं मिलता है। भोजपुरी सिनेमा का अंदाज लोगों को अपनी तरफ लुभा रहा है।
भोजपुरी गानों के प्रति लोगों के अंदर इस कदर दीवानगी है कि वह यूट्यूब पर जाकर पुराने गाने भी निकाल कर सुनने लगे हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सीनियर अभिनेताओं में से एक है। जिनकी पापुलैरिटी किसी भी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है।
हम पवन सिंह (Pawan Singh) के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है, राजा जी। इस गाने को खुद पवन सिंह ने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने के अंदर आस्था सिंह (Aastha Singh) और पवन सिंह का रोमांस देखने को मिलता है। दोनों ने ही साथ में ऐसा रोमांस किया है जिसे देखने के बाद देखने वालों की सांस रुक रही है।
आस्था सिंह साड़ी पहने हुए हॉट लुक में दिख रही है और पवन सिंह उन्हें देखने के बाद खुद पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद दोनों में रोमांस शुरू हो चुका है। इस गाने को कुंदन प्रीत ने लिखा है और म्यूजिक देने का काम श्याम सुंदर ने किया है।
गाने की कंपोजिशन सरगम आकाश की है। गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक 53 मिलियन लोगों ने देखा है और लाखों लोगों ने गाने को लाइक किया है। यह गाना 30 जून 2023 को आदिशक्ति फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था।