Aamrapali Dubey – Nirahua Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (dinesh lal yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी अभिनेता में से एक हैं। जब भी निरहुआ किसी भी फिल्म में नजर आते हैं, तो उनकी फिल्में खुद बा खुद हिट साबित हो जाती है। खासकर निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) जब भी स्क्रीन शेयर करते हैं, तो दर्शकों के दिलों में खलबली मच जाती है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को इंडस्टी में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इस जोड़ी के करोड़ों फैंस हैं। यही वजह है कि दोनों आज इतने बड़े स्टार हैं। इसी कड़ी में निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना ‘धड़क जाला छतिया’ (Dhadak Jala Chhatiya) एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बना रहा है।
इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों ने अपनी हॉट केमिस्ट्री से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। गाने के वीडियो में आम्रपलाई पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया धड़क जाला छतिया फिल्म राम-लखन (ram lakhan bhojpuri film) का है।
निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। आपको बता दें कि इस गाने को रजनीश और कल्पना ने अपनी आवाज दी है, जबकि गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखें हैं। जबकि गाने को म्यूजिक Rajnish Mishra ने दिया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, मनोज टाइगर, संजय पांडे और अन्य अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
गाने को Nirahua Music World नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने के वीडियो में पहले तो आम्रपली थोड़ी शर्माती हैं, फिर रोमांस की सभी हदें पार कर देती हैं। इस गाने को अब तक 1,24,22,260 बार देखा चुका है।