भोजपुरी सिनेमा जगत में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) को निरहुआ(Nirhua) के नाम से भी जाना जाता है। निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर सिनेमा तक को एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने दिए हैं। आज उनकी फेन फॉलोविंग लाखों में हैं।
सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी को दर्शकों के बीच काफी पंसद किया जाता हैं। ये दोनों ही भोजपुरी सिनेमा की शान है। दोनों जब भी साथ में होते है धमाल मचा कर रख देते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=oM4BMsRnDgc
आपको बता दें कि इन दोनों के आय दिन ही गाने इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। लोग इनके अलग रोमांस को देखना पसंद करते हैं। निरहुआ जब भी फिल्मी पर्दे पर आते हैं तो उनके चाहने वाले उन्हें बड़े पर्दे पर आम्रपाली दुबे के साथ ही देखना चाहते हैं। ऐसे में इस फ़िल्मी कपल का एक गाना इन दिनों वायरल हो रहा हैं।
इन दोनों का गाना ‘जाएदा ए जान’ (Jayeda Ye Jaan) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे का यह गाना फिल्म ‘Nirahua Hindustani ‘ का है। निरहुआ इस गाने में आम्रपाली दुबे के ख्यालों में डूबे नजर आ रहे हैं। गाने में आम्रपाली दुबे निरहुआ और सुरभि शर्मा तिगड़ी देखने को मिल रही है।
आपको बता दें कि इस गाने को दर्शकों का बेहद अच्छा रिस्पांस मिला और इस गाने ने लाखों व्यूज इकट्ठा कर लिए है। इसे अब तक 16 लाख बार देखा जा चूका हैं। साथ ही इसे हजारों की संख्या में लाइक भी मिले हैं। भोजपुरी फिल्म निरहुआ ‘हिंदुस्तानी 3’ के इस गाने को राजनिश मिश्रा और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत निरहुआ के साथ ही की थी। दोनों ने अब तक कई फिल्मे साथ की हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price