नई दिल्ली : बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप(Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप(Aaliyah kashyap) अक्सर ही अपनी तस्वीरों को लेकर इंटरनेट पर सुर्खियां हासिल करती हैं। आलिया कश्यप(Aaliyah kashyap) अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करने के लिए जानी जाती है। अब हाल ही में उन्होंने एक बड़ा डिसीजन ले लिया है। खबरों की मानें तो आलिया भट्ट ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शॉन ग्रेगोरे के साथ सगाई कर ली हैं।
आलिया कश्यप ने अपने इन शानदार लम्हों की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अपनी सगाई की तस्वीर को आलिया कश्यप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में आलिया कश्यप अपने हाथों में इंगेजमेंट रिंग पहने हुए दिख रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आलिया कश्यप एक लंबे अरसे से शॉन के साथ रिलेशनशिप में है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
ये दोनों लिव इन में रहते थे। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने 22 साल की उम्र में ही सगाई कर ली। एक पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उन्होंने इंडोनेशिया के बाली में अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई की है। आपको बता दे आलिया कश्यप ने बीते कई महीनों से खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते रही हैं। इससे पहले उन्होंने वैलेंटाइन डे पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी
उनकी तस्वीरों में दोनों की नजदीकियां साफ नजर आती हैं। आलिया कश्यप ने एक बार बताया था कि किस तरह से उन्हें उनके बॉयफ्रेंड मिले थे। उन्होंने कहा था मैं उन दिनों सिंगल थी और डेटिंग एप का इस्तेमाल कर रही थी। जब मैंने शान को देखा तो वह मुझे अच्छा लगा।
उसे देखने के बाद मैंने राइट स्वाइप कर दिया। इसके बाद हम दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। हमारी अच्छी दोस्ती हुई। और उसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। आपको बता दें कि अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप के इस इंगेजमेंट पोस्ट पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने बधाई दी है। आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा अभी यह हो गया है। बेस्ट फ्रेंड के सफर से यह सफर शादी तक पहुंच गया है।