डर का वो दौर जो आज भी देगा आपको सिहरन! 20 साल, 558 एपिसोड, इन प्लेटफॉर्म्स पर देखें हॉरर का तांडव

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: टेलीविजन की दुनिया में डर का नाम आते ही एक सीरियल का नाम सबसे पहले लोगों के जेहन में आज भी आता है। वैसे तो आपने कई हॉरर मूवी (Aahat Horrow Serial) अभी तक देखी होगी, लेकिन इस सीरियल को देखने के बाद दर्शकों के पसीने छूट जाते थे।

हम बात कर रहे हैं सीरियल ‘हॉरर शो आहट’ (aahat horror show) के बारे में। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल अपने हॉरर कंटेंट के लिए जाना जाता था। 1995 से 2015 तक 20 सालों तक टेलीविजन पर राज करने वाला यह सीरियल आज भी दर्शकों के दिलों में डर पैदा करता है।

इस सीरियल को देखने के बाद लोगों को अकेले में नींद तक नहीं आती है और कुछ लोगों को तो बुरे सपने भी तक आने लग जाते हैं।

आहट: डर का नया पैमाना

आहट ने हॉरर शो की एक नई परिभाषा गढ़ी। हर एपिसोड में डर की नई कहानी, नए किरदार, और नए अनुभव। आहट की कहानियां सिर्फ डरावनी ही नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर आधारित भी होती थीं। इस सीरियल को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था।

कलाकारों का शानदार दमखम

आहट में ओम पुरी, मंदिरा बेदी, टॉम आल्टर, आशुतोष राणा, शिवाजी साटम, वीरेंद्र सक्सेना जैसे जाने-माने कलाकारों ने अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। इन कलाकारों ने अपनी दमदार अभिनय से डर को और भी जीवंत बना दिया।

कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल करने वाला पहला हॉरर शो

आहट को देश का पहला हॉरर शो माना जाता है जिसमें कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया था। आहट की शुरुआत थ्रिलर के तौर पर हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह हॉरर शो में बदल गया।

आहट: अब भी डराने के लिए तैयार

आज भले ही आहट टेलीविजन पर प्रसारित नहीं होता, लेकिन आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आहट को आप SonyLIV, MX Player, Voot, YouTube और JioCinema जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

आहट के बारे में कुछ रोचक तथ्य:

आहट का पहला एपिसोड 5 अक्टूबर, 1995 को प्रसारित हुआ था।
आहट के पहले, दूसरे और पांचवें सीजन के एपिसोड 30 मिनट के थे, जबकि तीसरे, चौथे और छठे सीजन के एपिसोड 1 घंटे के थे।
आहट को 1996 में ITA अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स का पुरस्कार मिला था।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App