नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आये दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हमारी रूह कांप उठती है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं, जिन्हें देख दिमांग एकदम फ्रेश हो जाता है।
इस समय इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो आ है, जिसे देखकर आप हंसने को मजबूर हो जायेंगे। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला साड़ी पहन गजब का डांस करती हुई नजर आ रही है।
ब्लू कलर की साड़ी पहन ये महिला खूब उछल – उछल कर डांस करती हुई दिख रही है। चेहरे पर घूँघट डाले ये महिला हनी सिंह के लोकप्रिय बॉलीवुड सॉन्ग ‘पार्टी ऑल नाइट’ पर जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है।
महिला ने पारंपरिक भारतीय साड़ी और घूंघट करके मुंह छुपा रखा हुआ है। महिला गाने के लिरिक्स पर कमाल का डांस स्टेप्स करती हुई दिख रही है। इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है।
वीडियो को payalchavariya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि – जिसको आंटी का डांस जबरदस्त लगा 😍लाइक करो…. महिला का ये डांस लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – मर्यादा में रहकर भी हुनर दिखाया जा सकता है। दूसरे ने लिखा – घूंघट की आड़ में दुनिया जाए भाड़ में ❤️❤️😂😂 एक ने मजे लेते हुए लिखा – मॉडर्न संस्कारी बहू 😂 बड़ी संख्या में इस वीडियो को लोगों ने देखा है।
इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को शेयर भी बहुत ही ज्यादा कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर में कोई फंक्शन चल रहा होता है। उसी समय ये महिला बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करना शुरू कर देती है। महिला इस तरह नाचती है कि वहां बैठे लोग हैरान रह जाते हैं।
सबकी नजरे महिला पर टिकी रह जाती है। कुछ लोग तो सोचने लगते हैं कि आखिर गाने बजते ही महिला को ऐसा क्या हो गया जो इस तरह डांस करना शुरू कर देती है। चारों तरफ मौजूद कुछ औरतें महिला का डांस देख अपना मुंह फेर लेती हैं।