Animal में Ranbir Kapoor संग लिपलॉक करने के बाद अब एक्टर को फेकू कहती दिखीं Rashmika, वीडियो हुआ वायरल

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हमेशा किसी ना किसी वजह खबरों में बने रहते हैं। रणबीर कपूर की जोड़ी को बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस संग पसंद किया गया है, जिसमें ऐश्वर्या, अनुष्का से लेकर कैटरीना का नाम शामिल है।

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और रणबीर कपूर को पहली बार फिल्म ‘एनिमल’ में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म रणबीर कपूर और रश्मिका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

रणबीर कपूर और रश्मिका का वीडियो वायरल 

दोनों ने फिल्म एनिमल में पति-पत्नी का रोल प्ले किया था। रणबीर ने राउडी कैरेक्टर प्ले किया था, तो वहीं रश्मिका सिंपल गीताजंली की भूमिका में नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।

अब एक बार फिर से रणबीर कपूर और रश्मिका मंदना एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ को लेकर इस समय खबरों में छाए हुए हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

 

अतरंगी अवतार में नजर आये रणबीर कपूर

दरअसल, रणबीर और रश्मिका एक एडवर्टाइजमेंट में साथ नजर आ रहे होते हैं। यह कोल्ड ड्रिंक का विज्ञापन है। रणबीर इस वीडियो में फूलों वाली शर्ट पहन टपोरी स्टाइल में दिख रहे हैं, तो वहीं रश्मिका यलो टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही होती हैं।

वीडियो में रणबीर कपूर का गाना ‘Bachna Ae Haseeno’ बैकग्राउंड में बज रहा होता है। रश्मिका और रणबीर 7up का प्रचार कर रहे होते हैं। इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

वीडियो की शुरुआत में रणबीर कहते हैं खंडाला वॉटरफॉल… तभी रश्मिका कहती हैं खंडाला वॉटरफॉल और यहां चल फेकू। इसके बाद रणबीर कपूर 7up की एक बोतल फ्रीजर से निकाल कर रश्मिका को देते हैं। जैसे ही रश्मिका कोल्ड्रिंक पीती हैं, वैसे ही बारिश की वजह से रश्मिका भीग जाती हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App