Money Plant Upay: अधिकांश घरों में आपने मनी प्लांट का पौधा का लगे हुए देखा होगा। ऐसी मान्तया है कि मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से धन – धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं ये पौधा आपको रातोंरात अमीर भी बना सकता है। हमेशा सकारात्मकता और सुख-समृद्धि रहती है। लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि मनी प्लांट को लगाने के बाद भी घर की आर्थिक तंगी हमारा पीछा नहीं छोड़ती है।
मनी प्लांट लगाने के दौरान हमें कई बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लेकर कई तरह के नियम भी बताये गए हैं। मनी प्लांट से जुड़े टोटके-उपाय भी आप आजमा सकते हैं। मनी प्लांट को लोग घर पर केवल सजावट के तौर पर नहीं लगाते हैं। अगर इसे सही दिशा और सही तरीके से लगाया जाये तो इससे घर पर बरकत बनी रहेगी। आपके जीवन में तरक्की मिलने के रास्ते भी खोल सकता है।
शुक्रवार के दिन मनी प्लांट से करें ये उपाए:-
– अगर आपके घर में मनी प्लांट का पौधा नहीं है तो आप शुक्रवार के दिन इस पौधे को अपने घर में लगा सकते हैं।
– ऐसी मान्तया है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद मनी प्लांट के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से धन आवक में तेजी होती है।
– शुक्रवार के दिन लाल रंग का धागा बांध दें, इस उपाए को स्नानादि करने के बाद करें।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
– मनी प्लांट हमेशा ऐसी जगह रखें जहां पर इसकी बेल ऊपर की ओर जाये। यह बेल नीचे जमीन की तरफ नहीं जानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऊपर की ओर फैली बेल से तरक्की और पैसा मिलता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)