Business Idea: नौकरी की चिंता खत्म, आज ही शुरु करें ये बिजनेस, हो जाएंगे लखपति

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Business Idea: गर्मिया शुरु होने वाली हैं। ऐसे में अगर आप किसी नए बिजनेस को प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम आ सकती है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें घाटा काफी कम ही है। ये एक ऐसा बिजनेस प्लान है ये सदाबाहार है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं आइसक्रीम प्लान पार्लर की, देश में आइसक्रीम को पसंद करने वालों की संख्या बढती ही जा रही है। गर्मी के अलावा सर्दी में भी लोग आइसक्रीम खाते हैं। आइसक्रीम के बिजनेस को करने के लिए कम पैसों की जरुरत होती है। इस बिजनेस को शुरु करके आप कम समय में अच्छा खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आइसक्रीन पार्लर शुरु करने के लिए ज्यादा निवेश करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए एक फ्रीजर खरीदना होता है। देश में बड़े पैमाने पर लोग आइसक्रीम का बिजनेस करते हैं गर्मी के मौसम में आइसक्रीम की काफी मांग होती है।

कैसे शुरु करें आइसक्रीम का बिजनेस

इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपके पास सिर्फ एक फ्रीजर की जरुरत होती है। बाजार में आइसक्रीम बनाने वाली काफी सारी कंपनियां हैं। लेकिन आप अच्छी क्वालिटी की आइसक्रीम बनाकर अपने व्यापार को सफल कर सकते हैं। इसके बाद घर या फिर कहीं दुकान किराएं पर ले सकते हैं।

इसके लिए आपको इंटीनियर, फर्नीचर और एक डीप फ्रीजर भी लगाना होगा। इसके साथ में शहर के आइसक्रीन डिस्ट्रीब्यूटर्स से कॉन्टैक्ट करके अलग-अलग ब्रांड की आइसक्रीम रख सकते हैं। इस पर आपको 1 से 2 लाख रुपये तक का खर्च करना होगा। इसके साथ में 400 से 500 स्क्वैयर फीट की जमीन दुकान ओपन करने की जरुरी है। इसमें आप 5 से 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था हो।

आइसक्रीम के बिजनेस करने के लिए एफएसएसएआई से लाइसेंस लेना है जरुरी

वहीं एसआईसीसीआई ने एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 तक के देश में आइसक्रीम का बिजनेस एक अरब डॉलर के पार चला जाएगा। एफएसएसआई से आपके लाइसेंस काफी जरुर है। ये एक 15 डिजिट का एक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है। ये सुनिश्चित करता है कि आपको यहां पर बनने वाली आइसक्रीम FSSAI क्वालिटी को पूरा करती है।

आइसक्रीम की मांग

आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जिसको बच्चों से लेकर बुढें पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में यदि कोई भी शख्स कम पैसों में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है तो आइसक्रीम की दुकान सही ऑप्शन है। ये बिजनेस सिर्फ गर्मीयों में ही नहीं चलता है। बल्कि काफी लोग सर्दियों में भी आइसक्रीम खाते हैं।

 

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App