गलती से या ज्यादा हो गया यूपीआई पेमेंट, तो पैसे वापस में आएगी ये ट्रिक काम, जानिए प्रोसेस

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली:UPI payment return process. दुनिया के देशों में भारत देश एक ऐसा देश है, जहां पर डिजिटल पेमेंट के मामले में इतनी बड़ी क्रांतिकारी हुई है। जिससे यहां पर आप सब्जी दुकान, चाय की दुकान से लेकर फ्लाइट का टिकट बुक करने में यूपीआई पेमेंट का सहारा ले सकते हैं। लेकिन कई बार लोगों को यूपीआई के साथ कुछ परेशानी हो जाती है।

दरअसल अक्सर लोगों के सामने किसी को पैसे ज्यादा भेजने या फिर गलत यूपीआई पेमेंट हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से कभी जूझे हैं तो आपको घबराने कीजिए जरूरत नहीं है। यहां पर आपको कुछ आसान तरीके से पैसे वापस मिलने का ऑप्शन मिल जाता है।

तो आपके लिए एक काम की बात जानना बेहद जरूरी है। जिससे कभी आप किसी को अधिक पेमेंट या फिर गलत यूपीआई पर पैसे भेज देते हैं, तो इस मुश्किल हाल में आप कैसे इसकी कंप्लेंट कर सकते हैं। और अपने पैसे को कैसे वापस पा सकते हैं। इसके लिए आपको नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर मदद मिल सकती है।

मौजूदा समय में काफी लोग यूपीआई सें डिजिट पेमेंट करते रहते हैं। लोग पॉकेट में करेंन्सी अब तो ना के बराबर रखते है, जिससे अगर आप भी यूपीआई पेमेंट करते हैं और पैसे गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। यहां पर बताई गई ट्रिक काम आने वाली है।

NPCI की साइट पर ऐसे करें कंप्लेन

  • सबसे पहले आप NPCI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.npci.org.in/ पर जाएं।
  • यहां पर Get in touch के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिसमें आप को यूपीआई कंप्लेन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक मीनू खुलेगा।
  • इन ऑप्शन में शिकायत दर्ज करने पर क्लिक करें।
  • अब यहां परआपने गलत खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो कंप्लेन में लेनदेन पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
  • इस कंप्लेन करने के बाद कुछ दिनों में आपके पैसे वापस आ जाएंगे।
Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App