नई दिल्ली LIC Jeevan Amar Plan: अगर आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अब आपके लिए टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। इस समय LIC की काफी सारी पॉलिसी गदर मचा रही हैं। एलआईसी के द्वारा काफी सारी पॉलिसी को चलाया जा रहा है। जो कि लोगों को मालामाल कर रहीं हैं। दरअसल हम जिस पॉलिसी के बारे में बात कर रहे हैं वह एलआईसी जीवन अमर पॉलिसी है। एलआईसी के द्वारा इस पॉलिसी को आम लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें काफी सारे बेनिफिट मिलते हैं। अगर आप कहीं भी निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो ये पॉलिसी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।
एलआईसी की इस पॉलिसी में आपको कम निवेश पर तगड़ा लाभ मिल सकता है। कंपनी के द्वारा इस पॉलिसी को 2019 में पेश किया गया था। पॉलिसी में कंपनी ने दो प्रकार के बेनिफिट को तय किया है। जिसमें पहला सम एश्योर्ड और दूसरा इनक्रीजिंग सम एश्योर्ड है। इसमें आप अपनी इच्छा के किसी को भी चुन सकते हैं। इसके साथ में इस पॉलिसी को ऑफलाइन भी लिया जा सकता है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
Jeevan Amar Plan की खासियत
आपको बता दें LIC का ये प्लान एक प्योर टर्म प्लान है। एलआईसी की इस पॉलिसी में 18 साल से 65 साल का कोई भी शख्स निवेश कर सकता है। बीमा की रकम का एकमुश्त भुगतान करने और किश्तों में बीमा की राशि का भुगतान करने का ऑप्शन है। वहीं धूम्रपान करने वाले और महिलाओं को इस पॉलिसी में काफी छूट मिलती है।
LIC के इस प्लान में आप 5 साल, 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। साथ में डेथ बेनिफिट भी मिलता है। एलआईसी की जीवन अमर पॉलिसी के न्यूनतम बीमा की राशि 25 लाख रुपये है। वहीं अचानक किसी दुर्धटना होने पर लाभ भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Mehndipur Balaji : मेहंदीपुर बालाजी से जुड़े यह रहस्य जान खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
जानकारी के लिए बता दें जीवन अमर पॉलिसी को लेने के लिए पॉलिसी धारक की आयु 18 साल से 65 साल होनी चाहिए। वहीं पॉलिसी को 10 साल से 40 साल तक ले सकते हैं। पॉलिसीधारक जब इस पॉलिसी में निवेश करते हैं तो पॉलिसी 80 साल होने तक मैच्योर हो जाती है। इस पॉलिसी में सिंगल खाता ओपन करा सकते हैं। साथ में निवेश करने की कोई सीमा नहीं तय की गई है। महिलाओं और धूम्रपान करने वालों को प्रीमियम में छूट मिलती है।
इसके अलावा अगर कोई पॉलिसी धारक प्लान लेने के बाद खुश नहीं है तो वह 15 दिनों के अंदर पॉलिसी को सरेंडर कर सकता है। इसमें निवेशक की मामूली सी रकम काट दी जाती है और प्रीमियम के रूप में जमा की गई राशि को वापस कर दिया जाता है।