नई दिल्ली Youngest Rich Person: फोर्ब्स की 2023 की अरबपतियों की लिस्ट में इटली के क्लेमेंटे डेल वेचियों ने अपनी जगह बनाई है। सिर्फ 19 साल की आयु में वह दुनिया के सबसे कम आयु के अरबपति बन गए हैं। असल में क्लेमेंटे के पिता लियोनार्डो डेल वेचियों की सबसे बड़ी चश्मा कंपनी एसिलोरलग्जोटिका के चेयमैन थे।
बीते साल जून में उनकी मौत हो गई थी। क्लेमेंटे के पिता की कुल संपत्ति 25.5 बिलियन डॉलर थी। उनकी पत्नी और छह बच्चों की ये संपत्ति विरासत में मिली, इसके बाद क्लेमेंटे को उनकी पिता की लग्जमबर्ग स्थित कंपनी डेल्फिन में 12.5 फीसदी की हिस्सा मिला है।
क्लेमेंटे कर रहे अभी पढ़ाई
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्लेमेंट की कुल कैपिटल 4 बिलियन डॉलर है। क्लेमेंटे अभी भी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि हैं। वह कॉलेज में जाकर इन क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
बहराल इतनी बड़ी संपत्ति के बावजूद क्लेमेंटे काफी लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। उनको अक्सर सार्वजनिक रूप से नहीं देखा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास इटली में लग्जरी प्रॉपर्टी है। इसमें मिलान में अपार्टमेंट और लेक कॉमों में एक विला है।
कुछ और भी जान लें
क्लेमेंटे वेचियों के सबसे बड़े भाई, क्लाउडियों तब लाइमलाइट में आए थे, जबक उनके पिता ने उनको 1982 में 25 साल की आयु में अमेरिका भेज दिया था। 15 सालों तक उनको अमेरिका में एसिलोरलग्जोटिका का प्रबंधन किया है औक 1995 में 1.4 बिलियन डॉलर में लेंसक्राफ्टर्स हैं। 2001 में क्लाउडियों ने ब्रूक्स ब्रदर्स को 225 मिलियन डॉलर में खरीदा है।
दादा बेचते थे सब्जी
बहराल बाद में उनको काफी सारी फाइनेंशियली समस्याओं से गुजरना पड़ा और जुलाई 2020 में दिवालियां किया गया। क्लेमेंटे के दूसरे सबसे बड़े भाई, लियोनार्डों, मारिया, परिवारिक बिजनेस में आदि में शामिल है, जो कि लग्जोटिकाके लिए इटली में रिटेल क्षेत्र को चला रहे हैं, इसमें दिलचस्प बात ये है कि काफी सारे लोग नहीं जानते हैं कि क्लेमेंटे के दादा मिलान में सब्जी बेचने का काम किया करते थे।