नई दिल्ली MS Dhoni Business: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चुन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड पांचवी बार IPL में अपनी जीत का तमगा लहरा दिया है। रोमांटक मुकाबले में CSK ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट के मात दी। मीडया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट की दुनिया के बादशाह और कैप्टन कूल के नाम से जाने वाले महेंद्रा सिंह धोनी इस सीजन के बाद IPL से सन्यास का ऐलान कर देंगे। लेकिन इन रिपोर्ट पर लगाम लगाते हुए धोनी ने कहा कि वह एक और सीजन खेलेंगे। बता दें धोनी ने इस लीग में कुल 250 मैचों में 5082 रन बना चुके हैं। वहीं IPL के 16वें सीजन की बात करें तो उन्होंने 200 से भी ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाएं हैं।
बता दें धोनी इस समय सिर्फ IPL खेल रहे हैं इससे पहले वह 2020 से इंटरनेशल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। क्रिक्रेट के मैदान में वह काफी माहिर हैं। इससे तो हर कोई वाकिफ हैं। लेकिन क्या कोई जानता है कि धोनी मैदान के बहार भी एक मास्टर हैं। खास तौर पर बिजनेस के मैदान में। यही कारण है कि धोनी भारत के सबसे अमीर स्पोर्टमैन हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी का कुल नेटवर्थ 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें- अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी Amrapali को पिंक हॉट ड्रेस देख बौखला उठे पति Nirahua, बोले – आम्रपाली रे मन करे कच…
बता दें क्रिकेट में होने वाली कमाई के अलावा धोनी के काफी सारे बड़े बिजनेस भी चल रहे हैं। वहीं धोनी ने काफी सारे बड़े स्टार्टप बिजनेस में इनवेस्टमेंट किया है। जिसमें कपड़े से लेकर स्पोर्ट मैनेजमेंट की कंपनी आदि शामिल हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि किन-किन बिजनेस में धोनी ने निवेश किया है औ कहां-कहां से कमाई कर रहे हैं।
रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी से मिली रिपोर्ट
आपको बता दें महेंद्र धोनी का रीति स्पोर्ट्स के नाम से एक मैनेजमेंट कंपनी में हिस्सेदारी है इस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा दुनिया के कई बड़े औऱ दिग्गज खिलाड़ियों का मैनेजमेंट का काम संभालती है। इस कंपनी के अलावा धोनी के फुटवियर ब्रांड कंपनी है। फुटवियर के अलावा धोनी ने फूड एंड बेवरेज में भी निवेश किया है। धोनी के द्वारा खाद्य और पेय स्टार्ट अप 7 In Brews में भी निवेश किया गया है।
इसे भी पढ़ें- 100 के नोट ने नौकरी की टेंशन कर दी खत्म, रातो रात यहां 18 लाख रुपये में करें सेल, जानिए आसान तरीका
धोनी अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। धोनी ने पूरे देश में 200 से भ ज्यादा फिटनेस चेन खोले हैं। इसके साथ में धोनी के पास इंडियन सुपर लीग के चेन्नईयिन एफसी खुद की फुटबॉल टीम है। यहीं नहीं वह हॉकी टीम रांची के सहमालिक हैं। धोनी ने बैंगलूरू में एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल इंग्लिश मीडियम की शुरुआत भी की है। धोनी के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस भी हैं जिसका नाम धोनी एंटरटेनमेंट है।
वहीं धोनी खान पान के लिए काफी संजीदा हैं तो उनके द्वारा महेंद्र सिंह धोनी ने शाका हैरी नाम की स्टार्टअप कंपनी ने भी निवेश किया गया है। वहीं धोनी के पास गरुड़ एयरोस्पेस की टेक्नोलॉजी कंपनी है। इस कंपनी के धोनी ब्रांड एम्बेस्डर हैं ये कंपनी ड्रोन बनाती है। धोनी एक होटल के मालिक हैं। रांची में धोनी ने माही रेसिडेंसी के नाम से होटल भी खोला है। इन सभी कंपनी के नेटवर्थ को देखते हैं तो धोनी की नेटवर्थ 1000 करोड़ से भी ज्यादा है।