नई दिल्ली: डिजिटलाइजेशन के दौर में आधार कार्ड की बाध्यता लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके नहीं होने पर तमाम काम बीच में लटक जाते हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं तो कई जरूरी काम बीच में ही फंस जाते हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इतना ही नहीं आधार कार्डधारकों के लिए कई तरह की सुविधाएं भई दी जाती हैं, जिसके बिना आप वंचित रह जाते हैं। अगर आपसे कोई कहे की आधार कार्ड दिखाकर भरपेट खाना मिल जाएगा, तो यह बात बड़ी अजीब लगेगी, लेकिन यह सौ फीसदी सच है। एक होटल ऐसा भी है जहां आधार कार्ड दिखाकर फ्री खाना मिल रहा है। खाना भी आप भरपेट खा सकते हैं, जिसके लिए जरूरी बातों का जाना होगा। यह सुविधा सभी आधार कार्डधारकों के लिए नहीं है, जिसे जानने के लिए आप हमारा आर्टिकल नीचे तक पढ़ लें।
जानिए किसे मिलेगा आधार कार्ड से फ्री खाना
देशभर में इन दिनों मराठा आरक्षण के लिए चल रहे आंदोलन की चर्चा खूब हो रही है। इस आंदोलन में कभी-कभी उग्रता भी खूब दिखाई दी। इस बीच मारठा आरक्षण की मांग में एक ऐसा नाम चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे खूब लाइक किया जा रहा है। यह नाम कोई नया नहीं सुना हुआ होगा।
मनोज जारांगे जो मराठा आंदोलन को खूब सपोर्ट कर रहे हैं, जिनके लोग अब कायल हो चुके हैं। मनोज जारांगे का समर्थन करने के लिए एक होटल मालिक ने शानदार ऑफर का आगाज कर दिया है। यह ऑफर छत्रपति संभाजी नगर जिले के एक होटल संचालक ने भी मनोज जारांगे के नाम पर फ्री भरपेट खाने देने का ऐलान किया है।
इस होटला पर मनोज जारांगे नाम के शख्स को फ्री में खाना मिलेगा, जिसके लिए आपको किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। होटल संचालक का यह ऑफर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब लाइक भी कर रहे हैं।
आधार कार्ड दिखाकर मिलेगा खाना
बालासाहेब भोजने ने अपने होटल के बाहर लिखा है कि मनोज जारांगे को मुफ्त में खाना खिलाया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड दिखाने की शर्त तय की गई है। इसके अलावा बोर्ड गलाया गया है जिस पर लिखा, जिस पद्धति ने मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए संघर्ष को बढ़ाकर अखंड महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को एकजुट किया गया । विशेष रूप से मनोज जारांगे पाटिल जैसे जुझारू योद्धा ने दिखा दिया कि एक अकेला व्यक्ति क्या कर सकता है यदि उसका लक्ष्य निर्धारित हो।