नई दिल्लीः पिछले काफी दिनों से केंद्र व राज्य सरकारें गरीबों की मदद को आगे आ रही हैं, जिनका मकसद लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस बीच अगर आपके पास राश कार्ड बना हुआ है तो फिर यह खबर पढ़ना बहुत ही जरूरी हो जाता है। अब राशन कार्डधारकों के लिए एक ऐसा नियम बनाया गया है, जो किसी दुखों के पहाड़ से कम नहीं है।
अगर आपने पिछले काफी दिन से फ्री गेंहू, चावल और चीनी का लाभ नहीं लिया है तो फिर अब नए नियम से नुकसान होना लाजमी बताया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले राशन कार्डधारकों के लिए अनोखा नियम जारी कर दिया गया है, जिसे जानना जरूरी है।
अगर आपने लंबे समय से गल्ला नहीं लिया तो फिर अब आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में लोगों के राशन कार्ड कटने तय माने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 2 लाख राशन कार्ड निरस्त होंगे।
- इस शर्त पर नहीं कटेगा राशन कार्ड
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी के मुताबिक, राशन नहीं लेने का कारण पूछेंगे। अगर वजह सही पाई गई, तो नाम नहीं काटा जाएगा। इसके बावजूद अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो राशन कार्ड निरस्त करने का नोटिस जिया जाएगा। इतना ही नहीं जांच पड़ताल कनरे के लिए हर घर जाकार लोगों का वेरिफिकेश किया जाना तय माना जा रहा है।
- इतने लोग ले रहे राशन का फायदा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17.83 लाख परिवारों के लिए राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। इसमें 72.77 लाख लोगों को राशन का फायदा दिया जाएगा। आयोग की तरफ से एक जारी आदेश में कहा गया है कि सितंबर 2021 से लेकर अक्टूबर 2022 के दौरान जिन लोगों ने राशन नहीं लिया है। उनके घर पर जाकर अधिकारी आराम से सत्यापन का काम कर सकते हैं।
वहीं, लंबे समय से राशन कार्ड जारी नहीं किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राशन कार्ड का कोटा भरा हुआ है। इस कारण राशन कार्ड जारी नहीं हो पा रहा है। जांच के बाद अगर कोई गड़बड़ पाई जाती है तो राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।