नई दिल्लीः काफी दिनों से एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लोगों का आर्थिक बजट बिगाड़े हुए हैं, जिससे हर कोई महंगाई से त्रस्त है। हालात इतने बदतर हैं कि गरीबों ने तो अब लकड़ी इंधन का प्रयोग करना ही शुरू कर दिया है। महिलाएं रसोई में लकड़ी से खाना पकाने को मजबूर हैं। इस बीच सरकार एक ऐसा प्लान लेकर आई है, जो बढ़ती महंगाई में किसी संजीवनी से कम नहीं है।
सरकार ने हाल में एक कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च किया है, जो लोगों के दिलों की पहली पसंद बना हुआ है। आप कंपोजिट सिलेंडर को बहुत कम रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं, जो एक सुनहरा मौका है। सामान्य सिलेंडर से इसकी कीमत करीब 400 रुपये कम है, जिसे खरीदने के लिए लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
- इस कंपनी ने लॉन्च किया कंपोजिट सिलेंडर
भारत की बड़ी गैस कंपनी इंडेन ने एक कंपोजिट सिलेंडर की लॉन्चिंग कर दी है। कंपोजिट सिलेंडर भी एक तरह का सिलेंडर घरेलू गैस सिलेंडर ही है, जिसे स्मार्ट किचन के हिसाब से डिजाइन कर दिया गया है। इतना ही नहीं इसकी सिलेंडर का भी काम शुरू कर दिया गया है।
कई शहरों में इसकी कीमत 750 रुपये तक तय की गई है, जहां से आप आराम से इसकी खरीदारी कर घर ला सकते हैं। इस सिलेंडर में 10 किलो तक की गैस प्रदान की जाती है। इसे अकेला व्यक्ति भी कहीं उठाकर ले जा सकता है।
- इन शहरों में मिल रहा सिलेंडर की सुविधा
कंपोजिट सिलेंडर सामान्य सिलेंडर से वजन बहुत कम होता है। आप इस सिलेंडर को ले सकते हैं। कंपोजिट सिलेंडर की सुविधा फिलहाल देश के 28 शहरों में शुरू कर दी गई है। इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे कई बड़े शहर शामिल है। कंपनी की प्लानिंग है कि इन हल्के सिलेंडर को देश के हर कोने तक पहुंचाया जाना तय माना जा रहा है।
कंपोजिट सिलेंडर 10 किलो और 5 किलो में उपलब्ध है। 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 3350 रुपये रखी गई है। 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 2150 रुपये तय की गई है।