नई दिल्ली: Mosquito Killer Tips: गर्मियों के मौसम में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है। ऐसे में हम कई तरीकों को अपनाते हैं। कुछ लोग मच्छरो को मारने के लिए कॉयल, लिक्विड और स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। जिसका असर कुछ देर तक ही रहता है उसके बाद फिर से मच्छर लगने लगते हैं और इन केमिकल पदार्थ से हमारे शरीर को भी काफी नुकसान पहुंचता है। जिससे लाखों कोशिश करने के बाद भी यह मच्छर घर में घुसकर डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलाते हैं। अगर आप भी इन सब चीजों से परेशान है तो चलिए आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिनको अपनाकर आप इन मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।
तुलसी
तुलसी में कई औषधीय तत्व पाए जाते हैं। यदि आप अपने घर में तुलसी के पौधे को लगाते है तो इससे मच्छर दूर भागते हैं। आप इसके रस को शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते है।
कमरे में जलाएं कपूर
वैसे तो ज्यादातर कपूर का इस्तेमाल पूजा के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है ये मच्छरों के काटने से भी बचा जा सकता है। अगर आपके घर में भी शाम होते ही मच्छर का आतंक मचने लगता हैं तो इसके लिए आप अपने कमरे में कपूर जला कर रख दीजिए और साथ ही कमरे के खिड़की और दरवाजे भी बंद कर दें। फिर कुछ देर बाद दरवाजो को खोल दें इससे मच्छर भाग जाएंगे।
लैवेंडर का फूल
लैवेंडर का फूल खुशबूदार के साथ -साथ यह मच्छरों को भगाने में भी कारगर होते है। इसकी खुशबू से मच्छर भाग जाते हैं। आप इसके तेल को कमरे में स्प्रे कर सकते हैं।
गेंदा के फूल
गेंदे का फूल ना सिर्फ आपके घर के बालकनी को खूबसूरत बनाने का काम करता है बल्कि इसकी खुशबू मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को भी आपसे दूर रखती है।
लहसुन और पुदीना
मच्छरों को भगाने में लहसुन भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके रस को बॉडी पर लगाने से इसकी दुर्गंध से मच्छर दूर भागते हैं। इसके अलावा आप पुदीने के रस का भी प्रयोग कर सकते हैं।