PM Kisan Yojana: भारत के 9 करोड़ किसानों की जागी किस्मत, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 16 वीं किस्त, खाते में पहुंचे पैसे

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। आज 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 16th Installment) के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वीं किस्त को आखिरकार जारी कर दिया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 9 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किये गए हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी, 2024 को महाराष्ट्र के यवतमाल में अपनी यात्रा के दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 16 वीं किस्त जारी की। राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है।

पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार, “PMKISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।”

इस योजना से जुड़े किसानों को बहुत ही लंबे समय से 16 वीं का इंतजार था, जो आज खत्म हो गया है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। आज देश के 9 करोड़ो से ज्यादा किसानों के बैंक अकाउंट में आया है।

जब भी सरकार इस योजना की किस्त जारी करते हैं तो लाभार्थी किसान के फोन नंबर पर मैसेज आ जाता है। ऐसे में आप मैसेज के जरिये आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में किस्त की राशि आई है या नहीं?

क्या आपको मिलेगा योजना का लाभ?

आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
इसके बाद आपको डैशबोर्ड पर राइट साइड पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
इसमें आपको अपने सभी डिटेल्स दिख जायेंगे, जैसे नाम, जिला, गांव का नाम आदि आपको दर्ज करना होगा।
अब आपको फिर शो बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आप यहां से अपने डिटेल्स को चेक कर सकते हैं।

पीएम किसान मोबाइल एप की मदद से ई-केवाईसी करना हुआ आसान!

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App