नई दिल्ली: PM Kisan Yojana Latest News: केंद्र सरकार देश के किसानों की भलाई के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चला रही है। इस योजना के तहत सरकार ने किसानों के खाते में 13 किस्त भेज दी हैं। अब देश के करीब 12 करोड़ किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। बता दें कि सरकार ने 13 वीं किस्त को किसानों के खाते में 27 फरवरी को भेजा था। सरकार ने उस समय करीब 8.42 करोड़ किसानों को 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया था। अब 14वीं किस्त को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
इसे भी पढ़ें- SBI में सुकन्या योजना का खुलवाएं खाता, बेटी की शादी को मिलेगी इतनी रकम कि जानकर उड़ जाएंगे होश
PM Kisan Yojana Latest News
वैसे आपको बता दें कि सरकार पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं। ये 6000 रुपये किसानों को 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं।
जल्द आएगी 14वीं किस्त
जानकारी के अनुसार, अप्रैल से जुलाई महीने के बीच में 14वीं किस्त आने की संभावना है। दरअसल पिछले साल 31 मई 2022 को 11वीं किस्त ट्रांसफर की गई थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि 14किस्त खाते में जल्द आ सकती है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, सरकार 15 मई के करीब किसानों के खाते में 14वीं किस्त भेज सकती है।
दरअसल ऐसा इसीलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि किसानों को मौसम की मार की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा है और सरकार इसी को देखते हुए किसानों को आर्थिक मदद दे सकती है। वैसे सरकार ने इस बारे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
इसे भी पढ़ें- सरकार का बड़ा तोहफा, अब किसान खेती करेंगे और कमाई भी, देखें यह नई योजना
PM Kisan Yojana कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
अगर आप इस योजना में रजिस्ट्रेशन में कराना चाहते हैं तो ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके लिए आप क्षेत्र के पटवारी (लेखपाल) या पीएम किसान योजना के लिए रखे गए नोडल अधिकारी से संपर्क करें। यहां पर आवेदन फॉर्म भरकर साथ में डाक्यूमेंट्स लगाकर जमा कर दें। इसके आलावा आप नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर भी जा सकते हैं।