PM KISAN: 11 करोड़ किसानों के लिए आई खुशखबरी! 16वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की तरफ से इस समय कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं और उनमें से एक है किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) जिसके तहत सरकार किसानों सालाना 6000 रुपये प्रदान करती है।

किसानों के खाते में तीन किस्तों में 2 – 2 हजार रुपये करके पैसे भजें जाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत किसानों की आर्थिक रूप से मदद की जा रही है। अब तक किसान सम्मान निधि की 15 किश्तें किसानों के खाते में पहुंच चुकि है और 16वीं किस्त जल्द आने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 16वीं किस्त सरकार की तरफ से बहुत जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि, कुछ किसानों ने काफी समय से किस्त न मिलने की शिकायत दर्ज करवाई है। अब केंद्र सरकार का लक्ष्य उन किसानों को राहत देना है, जिनकी किस्तें बकाया हैं।

किसानों के लिए अभियान 

ऐसे किसानों को राहत देने के लिए कृषि मंत्रालय आज 12 फरवरी से एक अभियान चलाने जा रही है, यह अभियान 21 फरवरी तक चलेगा। राज्य सरकारें और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से देशभर में चार लाख से अधिक सामान्य सेवा केंद्रों की मदद से इस अभियान को चलाएंगे।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, जिन पात्र किसानों को पीएम सम्मान निधि की किस्तें नहीं मिली हैं, उनकी दो वजहें हो सकती हैं। पहली ये कि किसानों ने अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया गया होगा या उनका आधार उनके बैंक खाते से जुड़ा नहीं होगा।

इस प्रयास का लक्ष्य अकेले इन दो मुद्दों का समाधान करना है। खबरों के मुताबिक, दो दो समस्या का समाधान निकलने के लिए ब्लॉक या गांव में कॉमन सर्विस सेंटर कैंप लगाएगी। यहां बैठे कर्मचारी किस्त की देरी के कारण की पहचान करेंगे और इसे ठीक करने के लिए तत्काल कार्रवाई करेंगे।

जो किसान इस समस्या का सामना कर रहे हैं, उन्हें 21 फरवरी से पहले अपने ब्लॉक या गांव में शिविरों में जाना चाहिए और अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए सभी संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले जाना चाहिए।

कब आएगी अगली किस्त 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त अगले महीने यानी मार्च के महीने में जारी किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App