नई दिल्ली PM Awas Yojana List 2023: मोदी सरकार देश भर में काफी सारी स्कीम चला रही है। जिनसे लोगों को काफी लाभ हो रहा है। इस स्कीम के तहत सरकार का उद्देश्य लोगों को आर्थिक रुप से सक्षम बनाना है। इसी में सरकार की एक स्कीम पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) है जिसका उद्देश्य गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को पक्के घर उपलब्ध करना है। हाल ही में सरकार की तरफ से पीएम आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल इस योजना का लाभ पाने वाले लोगों की लिस्ट (PM Awas Yojana List 2023) जारी की गई है। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। कि आपको इसका लाभ मिल रहा है या फिर नहीं।
इसे भी पढ़ें- Sapna chaudhary ने अपने हुस्न से हिलाया पूरा हरियाणा, टकटकी लगाएं देख रहे दर्शक, हुआ खूब हंगामा
जानिए किसे मिलेगा PM Awas Yojana List 2023 का लाभ
बता दें इस स्कीम का लाभ देश का हर नागरिक ले सकता है। जिनकी इनकम 3 लाख रुपये से कम है और उनके पास घर न हो। PM Awas Yojana के तहत लोगों को 2.50 लाख रुपये तक की मदद की जा रही है। इसमें तीन किस्तों में पैसें को दिया जाता है। पहली किस्त में 50 हजार और दूसरी किस्त में 1.5 लाख और फिर तीसरी किस्त में 50,000 रुपये का लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें- टैक्स देने वालों की निकल पड़ी, 31 जुलाई से पहले ITR भरने पर सरकार देगी ये फायदे
जानकारी के लिए बता दें सरकार के द्वारा ये स्कीम 2015 में शुरु की गई थी। इसकी शुरुआत मोदी सरकार के द्वारा की गई है। सरकार की इस स्कीम के तहत पक्के घर दिए जाते हैं। सरकार ने इस योजना के तहत देश के करोड़ो लोगों को घर दिया है।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा 50 हजार रुपये तक का लोन, योजना में ऐसे करें आवेदन
PM Awas Yojana List 2023 के लिए कुछ शर्ते
- अगर आप योनजा का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपकी आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- आपके पास कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- आपको किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ न मिल रहा हो।
- अगर ये सारी शर्ते पूरी होती हैं तो आप पीएम आवास स्कीम का लाभ ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Lic Scheme: एलआईसी की स्कीम का नहीं कोई तोड़, 87 रुपये खर्च कर मिल रहे 11 लाख, जानिए कैसे
PM Awas Yojana List 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया
- योजना का लाभ लेने के लिए आपको पीएम आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmaymis.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद सिटीजन एसेसमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर आपोक काफी सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिनमें आपको अपने मुताबिक ऑप्शन को चुनना होगा।
- इसके बाद आधार कार्ड नंबर भरना होगा और चेक वाले निशान पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- जिसमें मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें और अपना आधार नंबर भरें।
- इसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और आप योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इन 5 चीजों के साथ गलती से भी ना खाएं करेला, वरना शरीर में फेल जायेगा जहर! पड़ जाएंगे लेने के देने
PM Awas Yojana List 2023 में ऐसे चेक करें अपना नाम
- योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले awaassoft.nic.in पर क्लिक करें।
- इसके बाद सर्च मेन्यू वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जहां पर राज्य, जिला, ब्लॉक आदि जानकारी को दर्ज कर सर्च वाले बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी जहां पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।