नई दिल्ली PF Account Nominee Update: जो भी लोग नौकरी करते हैं उनका पीएफ खाता जरूर ही होता है। आपको बता दें सरकार के द्वारा एक ऐसी व्यवस्था शुरु की गई है। जिससे लोगों को आगे चलकर उनके पीएफ खाते के द्वारा पेंशन दी जा सके।
EPFO की इस व्यवस्था को चलाता है और हर महीने पीएफ खाताधारकों को बैंक खाते से पैसे जमा करने से लेकर उनको ब्याज देने के अलावा बाकी चीजों के लिए काम करता है। वहीं यदि आपका खाता है तो आपके लिए ये जरुरी है कि आप इसमें नॉमिनी को ऐड कर सकते हैं। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आगे चलकर समस्या झेलनी पड़ सकती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
नॉमिनी जोड़ना क्यों है जरुरी
आपको बता दें पीएफ खाते में ये सुविधा दी जाती है कि खाताधारक किसी को भी नॉमिनी बना सकते हैं। जो उसके न रहने पर उस खाते में जमा पैसों को निकाल सकते हैं। ऐसे में यदि आपने नॉमिनी को ऐड नहीं किया है तो फिर आप पैसे निकालने में सक्षम नहीं रहेंगे। इसलिए नॉमिनी को ऐड करना काफी जरुरी हो जाता है।
जानिए कैसे जोड़े नॉमिनी
अगर आपने अपने पीएफ खाते में एक नॉमिनी को नहीं जोड़ा है तो आप आसानी से जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको ईपीएफओ के ऑफिशियल पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर विजिट करना होगा। इसके बाद यहां पर यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा आदि डालकर लॉगिन करना होगा।
अब आपको मैनेज वाले ऑप्शन पर जाना है और फिर यहां पर ई-नॉमिनेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद प्रोवाइड डिटेल्स वाले टैब में जाना है और सेव वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब फैमली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए यस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां पर ध्यान देना है कि आप एड फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करके एक से ज्यादा नॉमिनी को ऐड करना है।
इसके बाद आपको नॉमिनेशन डिटेल्स वाले ऑप्शन का चुनाव करना है। फिर आपको सेव ईपीएफ नॉमिनेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और इसके बाद ई-साइन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसको यहां पर भरना है। फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है।