नई दिल्ली LPG Cylinder Price Today: रक्षाबंधन आने वाला हैं। ऐसे में घर खर्च काफी होने वाला है। खाने के सामन से लेकर गैस सिलेंडर सभी चीजों में खर्च होने वाला है। लेकिन हाल में गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आपको बता दें अगले महीने यानि कि सितंबर में गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी होंगी। लेकिन आप रक्षाबंधन से पहले ही सस्ते में सिलेंडर खरीद सकते हैं। यानि कि 31 अगस्त से पहले मात्र 786 रुपये में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की खरीदारी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 13 Pro+ फोन, लीक हुई फीचर्स है दमदार
आपको बता दें ये कीमत दिल्ली में रहने वालों के लिए है। वहीं लखनऊ में रहने वाले लोग मात्र 812 रुपये में एलपीजी सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं। इंदौर में रहने वाले लोग 805.50 रुपये में गैस सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं। कोलकाता में निवास करने वाले लोग मात्र 804 रुपये में गैस सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं देहरादून में लोगों को 800 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें- Mahindra Scorpio पर भारी छूट, सिर्फ 9 लाख में आपकी होगी ये प्रीमियम दमदार SUV
10 किलो वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर
जानकारी के लिए बता दें यहां पर हम बात कर रहे हैं 10 किलो वाले कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर के बारे में, जो कि देखने में हल्का और आकर्षिक लगता है। ये सिलेंडर छोटे परिवार के लिए काफी सही हैं। इस सिलेंडर में गैस आपको बहार से दिखती है। जिससे आप गैस के खत्म होने से पहले ही इसे बुक करा सकते हैं। देश के काफी शहर हैं जहां पर ये गैस सिलेंडर मिल रहा है।
वहीं धरेलू सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो पिछले महीने गैस कंपनियों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया था। अब उपभोक्ताओं को आने वाले महीने गैस सिलेंडर की कीमत में कमी होने की उम्मीद है।