नई दिल्लीः मॉडर्न जमाने में हर कोई गैस सिलेंडर पर खाना पकवाना चाहता है, क्योंकि इससे लकड़ी ईंधन की जरूरत नहीं होती है। मोदी सरकार ने भी बड़ी संख्या में उज्जवल योजना से करोड़ों गैस सिलेंडर कनेक्शन बांटे थे। अब तो भारत में गरीबी श्रेणी में आने वाले लोगों के घरों में गैस सिलेंडर है।
इन दिनों भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे हर किसी की बजट बिगड़ता जा रहा है। दूसरी ओर अगर आपके घर में सिलेंडर रखा रहता है, तो इसके नीचे दो छेद देखकर आप सोचते होंगे यह क्यों दिए गए हैं। अब यह सोचने की की जरूरत नहीं है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आखिर गैस सिलेंडर पर ये छेद क्यों होते हैं? अगर आपको ये नहीं पता तो फिर अब हम बताने जा रहे हैं, जिसके लिए यह खबर पूरी पढ़नी होगी।
इसे भी पढ़ेंः 750 रुपये में खरीदें एलपीजी सिलेंडर, ऑफर का उठाएं लाभ
- जानिए क्यों होते हैं दो छेद
आप घर सिलेंडर है तो फिर यह खबर आपके लिए काम की साबित होने जा रही है। सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी होगा कि सिलेंडर पर बने दो छेद किस बात का प्रतीक होते हैं। सिलेंडर पर बने ये छेद गैस के तापमान को नियंत्रण में रखने के बनाए जाते हैं। छेद नहीं होंगे तो कोई बड़ा हादसा भी घटित हो सकती है।
पहली बात तो ये कि गैस सिलेंडर पर बने ये छेद सिलेंडर की सतह को गर्मी से निजात दिलाते हैं। कभी-भी गैस सिलेंडर का तापमान में काफी बढ़ोतरी हो जाती है, जिससे जिससे इन छेदों से हवा पास होती रहती है। इसलिए यह तापमान को नियंत्रित करने में सहायता करती है।
वहीं, अगर सिलेंडर के नीचे ये छेद नहीं होंगे तो मुमकिन है कि सिलेंडर के नीचे नमी आने से जंग लगने लगने की संभावना बढ़ जाती है। अगर सिलेंडर में जंग लगेगी तो उससे खतरा हो सकता है। इन छेद से हवा पास होती रहती है। इसलिए गैस सिलेंडर में दो छेदों का होना जरूरी है।