बैंक कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सैलरी में होगा 17 फीसदी का इजाफा, साथ में होंगे कई फायदे

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Benefits PSU Bank Employees: अगर आप बैंक में नौकरी करते हैं तो आपके लिए ये जरुरी खबर है। आपको बता दें आईबीए की तरफ से लिए गए फैसले के बाद कर्मचारियों की सैलरी में 17 फीसदी का मंथली इजाफा हो गया है।

इसके साथ में डीए का भी लाभ प्राप्त हो सकता है। सैलरी में बढ़ोतरी नवंबर 2022 में लागू होगी। बैंक यूनियन और सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के बाद कर्मचारियों को 5 लाभ होने वाले हैं।

PSU बैंक कर्मचारियों के लिए काफी बड़ी खबर है। सरकार ने बैंक कर्मचारियों के वेतन में 17 फीसदी की बढ़ोतर कर दी है। 1 नवंबर 2022 से लागू होने वाले इस फैसले का लाभ तकरीबन 8 लाख कर्मचारियों को होगा। इसके बाद बैंकों पर सालाना 8284 करोड़ रुपये का भार बढ़ जाएगा।

आईबीए बैंक कर्मचारी यूनियन पैक्ट समझौते के बाद पीएसयू बैंक कर्मचारियों के लिए नई सैलरी में 8088 अंकों के डीए का मर्जर तय है। नई सैलरी का निर्घारण 8088 अंकों के डीए और उस पर एक्स्ट्रा भार मिलाकर किया गया है।

वहीं न्यू पे स्केल में डीयरनेस अलाउंस के 8088 प्वाइंट को मर्ज किया गया है। इसके साथ में बेसिक पे का 3.22 फीसदी का डीए का 30.38 फीसदी और मर्जर के बाद 4.20 फीसदी भी शामिल किया जाएगा।

वहीं ज्वाइंट डिक्लेशन में ये भी कहा गया है कि पीएसयू बैंक कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन का करने का फैसला भी जल्द लागू हो सकता है। इस पर भी ये मंजूरी दी जा सकती है कि इस फैसले से सरकारी बैंकों के करीब 8 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और हफ्ते में एक दिन ज्यादा अवकाश का लाभ भी मिलेगा। 5 दिन काम करने के बाद हर एक शनिवार को सभी बैंक क्लोज रहेंगे।

न्यू पे स्केल 1 नवबंर 2022 से लागू है। इसमें 48480 रुपये से लेकर के 1 लाख 73 हजार 860 की पे रेंज में आने वाले सभी कर्मचारियों को कवर किया जाएगा। यानि कि स्केल 1 से 7 तक के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App