नई दिल्ली: LIC Jeevan Shiromani Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बेहतरीन पॉलिसी उपलब्ध हैं। वहीं मौजूदा समय में भविष्य के लिए मोटा फंड जमा करने के लिए एलआईसी (LIC) की एक बेहतरीन पॉलिसी उपलब्ध है, जिसका नाम एलआईसी जीवन शिरोमणि स्कीम (Jeevan Shiromani Scheme 2023) है। इसमें सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 4 साल तक निवेश करना होगा और आपको मैच्योरिटी पर करोड़ों मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- Oppo की बैंड बजाने और भारतीय लड़कियों को क्रेजी करने आया Vivo का 32MP फ्रंट कैमरा वाला फोन, मचा बवाल
LIC Jeevan Shiromani Scheme
LIC की इस प्लान में कई सुविधाएं मिलती है। जैसे कि अगर पॉलिसीधारक की मैच्योरिटी से फहले मौत हो जाती है तो उसके परिवार को आर्थिक मदद दी जाती है। बता दें कि यह एक लिमिटेड प्रीमियम मनी बैक प्लान है, जिसमें एक तय समय पैसे मिलते रहेंगे। एलआईसी जीवन शिरोमणि स्कीम (Jeevan Shiromani Scheme 2023) में निवेश करने की अधिकतम उम्र 55 साल (पॉलिसी अवधि 14 वर्ष), 51 साल (पॉलिसी अवधि 16 वर्ष), 48 साल (पॉलिसी अवधि 18 वर्ष) और 45 साल (पॉलिसी अवधि 20 वर्ष) है।
LIC Jeevan Shiromani Scheme में जीवित रहते मिलता है लाभ
इस पॉलिसी के तहत 14 साल की पॉलिसी में 10वें और 12वें साल में सम एश्योर्ड का 30 फीसदी मिलता है। 16 साल की पॉलिसी में 12वें और 14वें साल में सम एश्योर्ड का 35 फीसदी मिलता है। 18 साल की पॉलिसी में 14वें और 16वें साल में सम एश्योर्ड का 40 फीसदी मिलता है। वहीं 20 साल की पॉलिसी में 16वें और 18वें साल में सम एश्योर्ड का 45 फीसदी मिलता है।
LIC Jeevan Shiromani Scheme: कितना करना होगा निवेश
इस पॉलिसी का बेसिक सम एश्योर्ड 1 करोड़ रुपये है। इसमें 4 साल तक निवेश करने के बाद रिटर्न मिलने लगता है। पॉलिसीधारक को हर महीने करीब 94,000 रुपये निवेश करने होंगे। इसमें पॉलिसी धारक को एक निश्चित अवधि में जीवित रहते हुए पैसा मिलता है। इसके आलावा मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है। यह पॉलिसी गंभीर बीमारियों के लिए कवर भी प्रदान करती है और इसमें 3 वैकल्पिक राइडर्स भी मिलते हैं।
कौन ले सकता है LIC Jeevan Shiromani Scheme
एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Plan) को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है, जिनकी कमाई ज्यादा है। इस LIC पॉलिसी का मिनिमम सम 1 करोड़ है। वहीं जो लोग पॉलिसी लेना चाहते हैं उनकी उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए। इस पॉलिसी में सालाना, छमाही और तिमाही अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का पेमेंट कर सकते हैं।
LIC Jeevan Shiromani Scheme की कुछ खास बातें
- एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Scheme) को लेने के लिए कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए और अधिक से अधिक उम्र 55 साल होनी चाहिए। वहीं अगर कोई 51 साल में यह पॉलिसी खरीदना चाहता है तो वह 16 साल के लिए यह पॉलिसी ले सकता है। साथ ही अगर किसी की उम्र 55 साल है तो वह पॉलिसी 14 साल के लिए खरीद सकता है।
- एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Scheme) की मैच्योरिटी की उम्र कम से कम 69 (14 साल के लिए)
- LIC जीवन शिरोमणि की न्यूनतम सम 1 करोड़ रूपये है।
इसे भी पढ़ें- Sapna chaudhary ने अपने जबरदस्त ठुमको से स्टेज पर लगाई आग, कैमरा निकाल वीडियो बनाने लड़के
LIC Jeevan Shiromani Scheme में मृत्यु के बाद का लाभ
अगर एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Scheme) में पॉलिसी धारक की मौत बीमा लेने के बाद या पॉलिसी के 5 साल होने के पहले हो जाती है तो उसके परिवार बीमित राशि और उस पर ब्याज दिया जाता है। वहीं अगर पॉलिसी धारक की मौत 5 साल बाद हो जाती है तो ऐसे में उसके परिवार को बीमित राशि के साथ ब्याज और उसके साथ लॉयलिटी भी दी जाएगी। ऐसे ही इस पॉलिसी में बहुत सारे फायदे दिए जाते हैं।