नई दिल्ली: UPI Payment : क्या आप paytm या UPI का इस्तेमाल करते है अगर हां, तो आपको कई बातों को लेकर सख्त ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि आपकी एक गलती से भारी नुकसान भुगतना पड़ सकता है। इसलिए जब भी किसी को आप पैसे ट्रांसफर करते हैं तो ये गलतियां भूलकर भी न करें जो आज हम आपको बताने जा रहे है। कई बार अनदेखी के चक्कर में बैंक अकाउंट से पैसे भी कट जाते हैं और काम भी पूरा नहीं होता। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
Number Check
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
पेमेंट करते समय आपको अच्छे से Number की जांच कर लेनी चाहिए। आमतौर पर किसी नंबर पर ही पेमेंट की जाती है। इसलिए आपको कुछ भी पे करने से पहले नंबर को चेक कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो पैसे किसी दूसरे के नंबर पर पहुंच जाएंगे। इसलिए हमेशा नंबर की जांच कर लें क्योंकि एक बार पेमेंट होने के बाद पैसे वापस आना मुश्किल होता है। इसलिए पेमेंट करने से पहले एक बार जांच जरूर कर ले।
UPI Payment
आपकों बता दें कि UPI की Payment करते समय इसकी जांच जरूर कर लेनी चाहिए। अगर पेमेंट कम या ज्यादा करना चाहते हैं तो यहीं पर कर सकते हैं। इसलिए UPI PIN डालने से पहले आपको पेमेंट और यूजर की अच्छे से जांच परख कर लेनी चाहिए। वरना एक गलती की वजह से आपके बैंक अकाउंट से हजारों रुपए गायब हो सकता हैं और ये सामने वाले यूजर को पेमेंट भी नहीं होंगे तो ध्यान से पेमेंट करें।
UPI Scam
UPI की वजह से भी आपको कई बार भारी नुकसान हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि UPI पेमेंट करने के लिए आपको सिर्फ UPI PIN Enter करना होता है। कई बार देखा जाता है कि Scammer यूजर पर दबाव बनाते हैं कि उन्हें पेमेंट रिसीव करने के लिए भी UPI PIN Enter करना होता है। लेकिन आपको ऐसा करना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। इसलिए आपको हमेशा इसका ध्यान रखते हुए काफी सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा करने से कई लोगों को नुकसान भी हो सकता है।