नई दिल्ली Cheapest Home Loan: देश के मुख्य बैंक आरबीआई ने बीते कुछ महीने पहले अपने रेपों रेट में तगड़ा इजाफा किया था। जिसके बाद बैंकों के द्वारा अपने लोन की ब्याज दरों में इजाफा हुआ है। बता दें बैकों में लोन की ब्याज दरें एक साल पहले की तुलना में काफी बढ़ जाती हैं। यदि आप होम लोन (Home Loan) लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी हो सकती है। दरअसल हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर लोन काफी महंगा होने के बावजूद भी और बैंकों की मुकाबले काफी सस्ता (Lowest Home Loan Rates) है।
बता दें कि बैंक में होम लोन के समय EMI और ब्याज दरों को तय करने में काफी फैक्टर काम करते हैं। बैंक की तरफ से होम लोन देते समय आपकी आय, देनदारी, जॉब सिक्योरिटी, एलिजिबिलिटी, संपत्ति, सेविंग हिस्ट्री आदि चेक की जाती है। चलिए यहां हम आपको बताते हैं कि कौन सा बैंक काफ कम ब्याज पर होम लोन दे रहा है।
इसे भी पढ़ें- बस 50 हजार और आपकी होगी चमचमाती Royal Enfield Bullet 350, जानें ऑफर
Home Loan लेते समय इन दस्तावेजों की होती है जरुरत
अगर आप होम लोने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। जिसमें पहचान प्रमाण, आयु प्रमाण, इनकम प्रमाण, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस है। इसी के साथ में बैंकिग जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और रिलेशन प्रूफ आदि प्रमाण देने होंगे।
इसे भी पढ़ें- IPL 2023: इन 5 करोड़पति खिलाड़ियों ने अपनी ही टीम को लगाया चुना, नहीं कर पाए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन
ये बैंक दे रही सबसे सस्ता होम लोन
आपको बता दें बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें सैलरीड और सेल्फ एप्लाइड दोनों के लिए अलग-अलग होती हैं। सैलरीड कर्मचारियों को इंडियन बैंक 8.45 से 9.10 फीसदी की ब्याज दर से होम लोन मिल रहा है। वहीं HDFC बैंक 8.45 फीसदी से 9.85 फीसदी ब्याज दर से होम लोन दे रहा है। PNB 8.60 फीसदी से 9.45 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है। BOB अपने ग्राहकों को 8.65 से 10.60 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्रा 8.60 से 10.30 फीसदी पर लोन, बैंक ऑफ इंडिया 8.65 से 10.60 फीसदी के हिसाब से होम लोन, कर्नाटका बैंक 8.75 से 10.43 फीसद ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।
इसे भी पढ़ें- आसमान में जब पायलटों ने किया UFO पर हमला तो फिर हुआ ऐसा कि सब रह गए हैरान, पढ़ें चौंकाने वाला दावा
कोटक महिंद्रा बैंक 8.85 से 9.35 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.75 से 10.43 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। यूको बैंक 8.85 से 10.40 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। इंडियन ओवरसीज बैंक 8.85 से 9.55 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.75 से 10.43 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।