हार्दिक पांड्या आईपीएल से बाहर! रोहित शर्मा नहीं तो फिर यह खिलाड़ी बनेगा मुंबई का कप्तान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की चोट के चलते अभी तक वापसी नहीं हो पा रही है। अब ऐसा लग रहा है कि अगर वे स्वस्थ नहीं हुए तो फिर आईपीएल में भी मुश्किल खेल पाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई इंडियंस के लिए किसी पुरी खबर से कम नहीं होगी।

आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ी उम्मीदों के साथ हार्दिक पांड्या को मोटी कीमत में गुजरात टाइटंस से ट्रेंड किया था। इसके तुरंत बाद मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाकर कप्तान भी नियुक्त कर दिया, जो फैंस के लिए किसी बड़े झटके की तरह था।

फैंस को इससे करारा झटका लगा था, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के फैसले पर बड़ा सवाल भी उठाया था। अब हार्दिक पाडंया के खेलने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

चोटिल हैं हार्दिक पांड्या

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वे लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद अभी तक किसी भी सीरीज में उनका सेलेक्शन नहीं हो सका है। अब माना जा रहा है कि वे अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर टीम के लिए किसी बड़े झटके की तरह है।

दूसरी ओर अगर वे दो महीने फिट और नहीं हुए तो फिर आईपीएल में भी नहीं खेल सकेंगे। मार्च में आईपीएल की शुरुआत होनी तय मानी जा रही है। अगर हार्दिक पांड्या फिट नहीं हुए तो फिर टीम के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा।

ऐसे में मुंबई के सामने नया कप्तान चुनना किसी बड़ी चुनौती की तरह होगा। सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि पांड्या की गैर मौजूदगी में टीम का कप्तान किसे बनाया जाएगा।

इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा कप्तान!

आईपीएल के 17वें सीजन में अगर हार्दिक पांड्या फिट नहीं होते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान किसे बनाया जाएगा। हो सकता है कि मुंबई इंडियंस एक बार फिर रोहित शर्मा पर दांव लगए। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस की कप्तान स्वीकार करना सही नहीं समझेंगे।

अगर रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी स्वीकार नहीं की तो फिर किसी नए नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। ऐसी परिस्थिति में सूर्य कुमार यादव को भी को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App