Budget 2024: बजट से 2 घंटे पहले सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी खजाने में आए इतने करोड़ रुपये

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्त वर्ष 2024 का अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। मंत्री न‍िर्मला सीतारमण आज कई वर्ग के बड़े ऐलान कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज बजट के दौरान पीएम किसान योजना की रकम को भी बढ़ाया जा सकता है। ये बजट महिलाओं और किसानों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आज, सुबह 11 बजे, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बड़ी घोषणा करने वाली हैं। यह बजट उनके 10 साल के कार्यकाल में दूसरा अंतरिम बजट होगा, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

डिजिटल युग में बजट

इस बार का बजट भी पिछले बार की भांति पेपरलेस रूप में पेश किया जाएगा, जिसमें यूनियन बजट मोबाइल ऐप का भी उपयोग होगा। इस ऐप के माध्यम से बजट को अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध किया जाएगा, जो लोगों को वित्तीय विषयों में सही जानकारी प्रदान करने में मदद करेगा। इसके अलावा, बजट को यूनियन बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

संसद में वित्तमंत्री का बजट भाषण शुरू होगा, जिसका प्रसारण संसद टीवी और दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसे संसद टीवी और दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर भी देखा और सुना जा सकता है। Timesbull.com भी अपने पाठकों को बजट की पल-पल की खबर पहुंचाता रहेगा।

जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज विभिन्न सेक्टरों के लिए महत्वपूर्ण ऐलान कर सकती हैं, जिससे केंद्र सरकार को आशा की रौशनी मिल रही है। इसका पीछा GST कलेक्शन के अद्भूत वृद्धि में है, जिसमें इस वित्त वर्ष में 10.4% की उछाल दर्ज की गई है।

बुधवार को, केंद्र सरकार ने जनवरी महीने में वस्तु एवं सेवा कर (GST) राजस्व में 10.4% की बढ़ोतरी के साथ 1.72 लाख करोड़ रुपये की इजाफा दर्ज किया है। यह दूसरा सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन है, जिससे सरकार के खजाने में लाखों करोड़ रुपये शामिल हो गए हैं।

₹1,72,129 करोड़ पर, #GST संग्रह अब तक का दूसरा सबसे अधिक है; वित्त वर्ष 2023-24 में तीसरी बार ₹1.70 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया। कुल संग्रह ₹16.69 लाख करोड़ तक पहुंचने के साथ, #जीएसटी संग्रह ने 10 महीने की अवधि में 11.6% साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App