नई दिल्ली UP Vidhwa Pension Online List: मोदी सरकार महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम बनाने के लिए काफी सारी स्कीम चला रही है। इसी में एक सरकारी योजना शामिल है। जिसका नाम विधवा पेंशन योजना है। इस योजना के तहत सरकार विधावा महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं की मदद कर रही है। हाल ही में सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ मिलने वाली महिलाओं की लिस्ट जारी की गई है।
UP Vidhwa Pension स्कीम के लिए पात्रता
इस स्कीम का लाभ 18 साल से 60 साल की आयु की महिलाओं को मिलता है। जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हो गई है उन महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। इसके साथ जिन महिलाओं के बच्चे नाबालिक है और उनका पालन पोषण करना कठिन है उनको इस स्कीम का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा महिला को पुनर्विवाह नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- 7TH PAY COMMISSION: मानसूनी सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों की चमकी किस्मत! डीए पर आया ताजा अपडेट
योजना का लाभ उठाने के लिए जरुरी दस्तावेज
अगर आप इस स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए जा रहे हैं तो उसके लिए कुछ जरुरी दस्तावेजों को रखना चाहिए। जिसमें पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, पहचान पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि।
इसे भी पढ़ें- Video: इंग्लैंड की सरज़मीं पर पृथ्वी शॉ ने मचाया तहलका, ठोक दिया दोहरा शतक
यूपी विधवा पेंशन लिस्ट कैसे चेक करें?
समाज कल्याण विभाग की लिस्ट के द्वारा सरकार ने विधवा पेंशन की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकती हैं। वहीं लिस्ट को चेक करने करने के लिए सबसे पहले आपको sspy-up.gov.in नाम की ऑफिशियल लिस्ट पर जाना होगा। इसके बाद विधवा पेंशन योजना के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपको पेंशन पाने वाले महिलाओं की लिस्ट दिख जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकती हैं।