सरकार ने गैस की कीमतों में लगाई लगाम, जानें CNG और PNG का क्या होगा?

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Natural Gas Price: केंद्र सरकार के द्वारा बीते रविवार को नेचुलर गैस की कीमतें कय की गई है। इस फैसले के चलते अब रिलायंस इंडस्ट्री से निकलने वाली गैस की कीमतें 9.87 डॉलर प्रति एमबीटीयू हो जाएंगे।

घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतें हर साल 1 अप्रैल औप 1 अक्टूबर को तय की जाती है। कीमतें कम होने का ये फैसला इंटरनेशनल गैस प्राइस में कमी की वजह से किया गया है। बहराल इस कटोरी से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर कोई असर नहीं होगा।

जानें कितना होगा नया रेट

केंद्र सरकार ने रविवार को एक नोटिफिकेशन के द्वारा इस निर्णय की जानकारी दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक अभी तक घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतें 9.96 डॉलर प्रति एमबीटीयू थी। एक अप्रैल से इसमें मामूली कटौती की गई है और अगले 6 महीनों के लिए नया रेट 9.87 डॉलर का होगा।

लगातार तीसरी बार हो गई कटौती

वहीं बेकार समय में निकाली जाने वाली गैस की कीमतों में ये लगातार तीसरी बार कमी की गई है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2023 को सरकार ने गैस की कीमतों में 18 फीसदी की कमी की थी। सरकार ने गैस की कीमतें 12.12 डॉलर से कम होकर 9.96 डॉलर कर दिया था।

इससे पहले हुई कटौती में रेट 12.46 डॉलर से कम होकर 12.12 डॉलर कर दिया था। घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतें एक फाइनेंशियल ईयर में दो बार तय किया जाता है इस गैस को फिर से गाड़ियों में उपयोग होने लायक सीएनसी और किचन में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी में बदला जाता है। पीएनजी का उपयोग बिजली बनाने और फर्टिलाइजर के उत्पादन करने में किया जाता है।

अलग-अलग फॉर्मूले से तय होगा रेट

पब्लिक क्षेत्र की ऑयल और नेचुलर गैस कॉर्पोरेशन और ऑयल इंडिया लिमिटेड के द्वारा पुराने फील्ड्स से निकाली जा रही गैस की कीमतें अलग फॉर्मूले से तय होता है। इनको ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में ऐड किया जाता है। इनको हर महीने तय किया जाता है।

इसके अलावा डीप सी जैसे कठिन और नए इलाकों से निकाली जा रही है, गैस की कीमतें को तय करने का फॉर्मूला अलग है। साल 2023 में इंटरनेशनल रेट कम हुए हैं। इसलिए देश में गैस की कीमतें लगातार नीचे जा रही हैं। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं का 6.3 फीसदी भाग नेचुरल गैस से पूरा हो रहा है। सरकार का प्रयास हैं कि इस आंकड़ों को 2030 तक 15 फीसदी पर ले जाया जाए।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App