नई दिल्ली: Google pay app updates. दुनिया के सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार गूगल कंपनी है, जिसके तहत ऐसी कई कंपनी हैं तो इंटरनेट बेस्ड बिजनेस करती है। खबर है कि कंपनी अब इस देश वॉलेट सर्विस को बंद करने जा रही है। जिससे गूगल पे यूजर्स के लिए बड़ी ध्यान देने वाली बात है। तो वही कंपनी ने हाल में बताया हैं कि अमेरिका में कंपनी सबसे बड़ी सर्विस को बंद करने जा रही है।
दरअसल साल 2022 में आई Google Wallet सर्विस से डिजिटल लेनदेन के मामले में ‘GPay’ ऐप हर यूजर्स को काफी पंसद आई थी, तो वही अब कंपनी ने इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है। भारत और सिंगापुर के बजाय अमेरिका में पुरानी गूगल पे ऐप को बंद करने जा रही है।
दुनिया में अमेरिकी कंपनी यानी गूगल अल्फाबेट एक मल्टीनेशनल कंपनी है। तो वही कंपनी के पास ऐसी कई सब्सिडियरी कंपनियां है। जिसमें से डिजिटल पेमेंट के मामले में कंपनी का गूगल पे एक ऐसी डिजिटल सेवा है। जो कई देशों में संचालित हो रही है।
खबरों में बताया जा रहा है कि गूगल पे का पुराना वर्जन जो फाइनेंस के लिए उसे किया जाता था जो अब बंद किया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया जा रहा कि अमेरिका में गूगल पे 4 जून 2024 से काम करना बंद कर देगा। हालांकि ऐसे यूजर जो भारत और सिंगापुर में रहते हैं। तो यहां पर आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंपनी इन देशों में अपने गूगल पे से डिजिटल लेनदेन की सेवाएं जारी रखेगी।
कंपनी ने अपने एक बयान में बताया है, कि यहां के इस डिजिटल ऐप से जुड़े यूजर्स को समय-समय पर अपडेट जारी होते रहेंगे हालांकि अमेरिका में संचालित हो रही इस डिजिटल सर्विस को लेकर कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है। अब गूगल ऐप बंद करने के साथ-साथ गूगल ने peer-to-peer पेमेंट सर्विस भी बंद कर दी गई है।
ऐसे में अगर कोई यूजर्स इस गूगल पे में मौजूद अपने पैसों को ट्रांसफर करना चाहते हैं। तो आप कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट की मदद से अपने लेनदेन कर सकते हैं।