Google ने यूजर्स को सुना दी बुरी खबर, जानकर होश उड़ जाएंगे

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Google Pay Update: गूगल ने अपने पेमेंट ऐप गूगल पे को बंद करने का फैसला किया है। गूगल का ये पेमेंट ऐप 4 जून को बंद हो जाएगा। गूगल के इस पेमेंट ऐप के बंद होने से लाखों लोगों को परेशान हो सकता है। टेक कंपनी ने ये फैसला 2022 में लिया गया है। काफी सारे देशों में गूगल वॉलेट के साथ-साथ गूगल पे ऐप भी काम भी कर रहा है। गूगल ने स्टैंडअलोन गूगल पे ऐप को बंद करने का ऐलान किया है।

सिर्फ इन देशो में चलेगा काम

गूगल ने ये फैसला सिर्फ अमेरिकी यूजर्स के लिए लिया है। 4 जून के बाद ये ऐप केवल भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। बाकी सारे देशों में गूगल पे का स्टैंडअलोन ऐप पेश नहीं करेगा।

गूगल ने अपने ब्लॉक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि गूगल पे के द्वारा किए जाने वाले पीर-टू-पीर भुगतान और खाता मैनेजमेंट को बंद किया जाएगा। बहराल यूजर्स अपने गूगल पे बैलेंस को अपने खाते में 4 जून 2024 के बाद भी पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके लिए यूजर्स को गूगल पे की वेबसाइट का उपयोग करना होगा।

वहीं ब्लॉग में बताया कि गूगल पे को गूगल वॉलेट से 180 देशों में रिप्लेस कर दिया गया है। बहराल गूगर पे की सर्विस को यूजर्स गूगल वॉलेट ऐप के द्वारा उपयोग कर पाएंगे। गूगल पे के द्वारा केवल डेबिट और क्रेडिट कार्ड टॉप-अप किया है। बल्कि गूगल का ये ऐप ट्रांसपोर्ट पास, स्टेट आईडी, ड्राइवर लाइसेंस वर्चुअल कार कीज सहित कई सुविधा उपलब्ध कराता है।

गूगल ने कई बार क्लोज किए अपने पेमेंट ऐप

बता दें ये पहला मौका नहीं है जब गूगल ने अपने भुगतान ऐप को क्लोज करने का फैसला किया है। गूगल ने सबसे पहले साल में गूगल वॉलेट को पेश किया था। इसके बाद गूगल ने 2015 में पे ऐप को पेश किया था। जिसमें गूगल वॉलेट का इंटिग्रेट किया गया था। गूगल ने इसके बाद गूगल वॉलेट कार्ड को क्लोज कर दिया था। अब कंपनी ने एक बार फिर से अपनी सेवा को गूगल वॉलेट में इंटिग्रेट करने का ऐलान किया है।

गूगल ने देश में पहले तेज ऐप को पेश किया था। जिसका नाम बाद में गूगल पे कर दिया गया था। अब ये गूगल पे के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर है। देश में गूगल  पे ऐप के द्वारा यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App