औषधि का खजाना है यह पेड़, लेकिन घर से रखें दूर

By

Santy

पेड़- पौधे मानव जीवन के आवश्यक अंग होते हैं, क्योंकि इनके बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यही कारण है कि जब भी हम घर की बात करते हैं तो मन में अनायास ही पेड़ पौधों की कल्पना सामने आ जाती है।

किसी भी घर का अस्तित्व पेड़ पौधों के बिना नहीं हो सकता है। शायद ही ऐसा कोई घर होगा, जहां कोई पौधा न हो। फ्लैट में भी गमले में पौधे रखे जाते हैं। कई लोग तो गमले से घर में या छत पर पूरी बगिया सजा देते हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

शुभ और अशुभ पौधे

अब हम विचार करते हैं कि घर में कौन सा पौधा शुभ होता है और कौन अशुभ। वास्तुविद बताते हैं कि किसी भी घर के लिए फलदार पौधे शुभ और कांटेदार पौधे अशुभ होते हैं। हालांकि नई पीढ़ी को इन सबकी जानकारी नहीं होती है कि कौन सा पौधा उनके जीवन को सफल बना सकता है और कौन सा पौधा उनकी तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकता है। तो आइए, हम जानते हैं शुभ अशुभ पौधों के बारे में…

कांटेदार व दुधिया पौधे करते हैं धन की हानि

जैसा कि हमने बताया है कि घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। हमें यह भी पता होना चाहिए कि कांटेदार पौधे दुधिया होते हैं। उनके तने या पत्ते से दूध या रस रिसता है। ऐसे पौधे घर में या आसपास होने से धन की हानि होती है। यदि आपके घर में कांटेदार पौधे पहले से उग आए हैं तो उसे उखाड़ कर कोई फलदार या तुलसी अथवा शमी का पौधा लगा दें। इससे पहले वाले पौधों की वजह से जो नकारात्मक ऊर्जा आयी होगी, उसका नाश हो जाएगा।

आम- नीम भी नहीं

घर के अंदर आम और नीम का पौधा या पेड़ नहीं लगाना चाहिए।नीम का पेड़ औषधीय होता है, इसके बावजूद इसे घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आसपास पीपल, अगस्त, इमली जैसे पेड़ – पौधे नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।

फूल वाले पौधे सबसे उत्तम

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर और आसपास फूल वाले पेड़ पौधों को सबसे उत्तम बताया गया है। फूल वाले पेड़ पौधे, वृक्षों की टहनियों और उसमें लगने वाले फल और पत्तों से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App