नई दिल्ली PAN-Aadhaar Link Update: आज के समय आधार कार्ड और पैन कार्ड इतना जरुरी हो गया है कि इसके लिए बिना कोई भी काम करना असंभव हो गया है। इसीलिए इन दोनों को जरुरी कागज का दर्जा मिल रहा है। हाल ही में सरकार ने नया अपडेट जारी किया है कि इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक होना बेहद ही जरुरी हैं।
अगर दोनों को आपस में लिंक नहीं कराया तो सारे जरुरी कामों में रूकावट आ सकती है। वहीं पैन और आधार के लिंके लिए सरकार ने एक आखिरी तारीख भी तय कर दी हैं जो कि 30 जून 2023 तक है। इनकों लिंक कराने के लिए आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- इन 5 Bold Web Series में दिखाए गए बेहद बोल्ड सीन, देखते ही करने लगेगा रोमांस का मन, परिवार संग ना देखें
जुर्माना होगा 1,000 रुपये
बता दें कि आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कराने के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दोनों को लिंक करवाने की तारीख 31 मार्च 2023 तक तय की थी। तब जुर्माने की राशि एक रुपये भी नहीं थी। लेकिन बढ़ाई गई तारीख 30 जून 2023 में लोगों को जुर्माना देना होगा। अगर आप इस तारीख से पहले इसे लिंक नहीं कराते हैं तो आपको पैन कार्ड किसी भी काम का नहीं रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Manisha Koirala से लेकर Katrina Kaif तक बी ग्रेड फिल्मों में दे चुकी हैं बोल्ड सीन्स
जिसके बाद आपको काफी सारे कामों को कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़नी सकती है। लेकिन अब नए तरीके से अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। इस तरीके में आप एक मैसेज के द्वारा पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि मैसेज के द्वारा दोनों को कैसे लिंक करें।
इसे भी पढ़ें- अब नहीं होगी परेशानी, ATM खोने पर ऐसे चुटकियों में कराएं ब्लॉक, जानें ये आसान तरीका
SMS भेजकर ऐसे करें अपना PAN-Aadhaar Link
अगर अब तक आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आप सिर्फ एक मैसेज से दोनों को आपस में लिंंक करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर मैसेज करना है। मैसेज करने के लिए पहले UIDPAN लिखकर फिर एक स्पेस देकर 12 अंकों का आधार नंबर और फिर 10 अंकों का पैन कार्ड नंबर लिखना होगा। इसके बाद 567678 या 56161 पर भेज देना है। इसके लिए दोनों ही दस्तावेजों में आपकी डेट ऑफ बर्थ एक ही हो।