नई दिल्ली, Gold-Silver Price: देश में निरंतर सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। गोल्ड के दाम लगातार बढ़ते हुए ही चले जा रहे हैं। शादियों का सीजन कब का खत्म हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भी सोने के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।
नए साल की शुरुआत हो गई है और साल 2024 में गोल्ड का भाव भी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। दामों में जिस तरह से इजाफा देखने को मिल रहा है, जोकि खरीदारों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
दामों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोतरी की वजह से आम जनता की चिंता बढ़ गई है। यूपी के वाराणसी में 3 जनवरी को सोने की कीमत 200 रुपये तक का इजाफा देखने को मिला है।
चांदी की कीमत में 300 रुपये प्रति किलो का उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि गोल्ड की खरीदारी कैसे करें। 3 जनवरी 2024 को भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में उतार – चढ़ाव देखने को मिला है।
24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की औसत कीमत 64,090 देखी गई है और 22 कैरेट सोने की 58,750 रुपये के आसपास बताई जा रही है। वहीं, चांदी की कीमत 78,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
मुंबई में आज सोने की कीमत क्या है?
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत 58,750 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 64,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में क्या है आज सोने का भाव?
राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,900 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 64,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रखी गई है।
चेन्नई में सोने का भाव क्या है?
चेन्नई में, 22 कैरेट सोने की कीमत 59,200 है, और 24 कैरेट सोने की की कीमत 64,580 रुपये प्रति 10 ग्राम देखने को मिला है।
https://ibjarates.com के मुताबिक, 999 प्योरिटी (24 कैरेट) वाले आज यानी 3 जनवरी को सोने की कीमत आज 63344 रुपये प्रति तोला बेचा जा रहा है। जबकि 2 जनवरी शाम तक गोल्ड का भाव 63602 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इसके अलावा 995 प्योरिटी (23 कैरेट) वाले गोल्ड का भाव 63090 रुपये प्रति दस ग्राम ट्रेंड कर रहा है। जबकि, कल शाम तक कीमत 63347 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके साथ ही 916 प्योरिटी (22 कैरेट) वाले गोल्ड का दाम 58023 रुपये प्रति तोला में बिक रहा है।
बीते दिनों यह कीमत 58259 रुपये थी। 750 प्योरिटी (18 कैरेट) वाले सोने की कीमत 47508 रुपये प्रति तोला बेचा जा रहा है, जबकि 585 प्योरिटी (14 कैरेट) वाले गोल्ड का रेट 37056 रुपये प्रति तोला में बिक रहा है।
आज क्या है चांदी की कीमत?
मार्केट में चांदी की खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो 73263 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीद सकते हैं।
प्योरिटी | तारीख | कीमत (रुपये/तोला) |
---|---|---|
999 (24 कैरेट) | 3 जनवरी | 63344 प्रति 10 ग्राम |
999 (24 कैरेट) | 2 जनवरी | 63602 प्रति 10 ग्राम |
995 (23 कैरेट) | 3 जनवरी | 63090 प्रति 10 ग्राम |
995 (23 कैरेट) | 2 जनवरी | 63347 प्रति 10 ग्राम |
916 (22 कैरेट) | 3 जनवरी | 58023 प्रति 10 ग्राम |
916 (22 कैरेट) | 2 जनवरी | 58259 प्रति 10 ग्राम |
750 (18 कैरेट) | 3 जनवरी | 47508 प्रति 10 ग्राम |
585 (14 कैरेट) | 3 जनवरी | 37056 प्रति 10 ग्राम |