Gold Rate Today : गिरावट के बाद हाई की तरफ तेजी से भाग रहे सोने के दाम, क्या गिरेंगे उल्टे मुंह रेट? जानिए 10 ग्राम की कीमत

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार यानी आज सोने की कीमतों (Gold Silver Price) में तेजी और चांदी में गिरावट देखने को मिली है। सोने और चांदी के भाव में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने पिछले दो दिनों से महंगा होता हुआ दिख रहा है।

आज, 1 मार्च 2024 की सुबह सोने और चांदी की कीमत में बढ़त दर्ज हुई है। सोना अब 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव 70 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास है।

999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत आज 62592 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69977 रुपये है। यदि आप गोल्ड और सिल्वर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, टी आपको उससे पहले सोने के रेट जरूर जान लेने चाहिए।

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम गोल्ड का भाव 62341 रुपये पहुंच गया है। जबकि, जबकि 916 कैरेट (22 कैरेट) वाले गोल्ड की बात करें 57334 रुपये प्रति तोला में बिकता हुआ आज नजर आ रहा है। ज्यादातर लोग गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं।

इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 46944 पर आ गए हैं। जबकि 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज 36616 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज महंगी होकर 69977 रुपये की हो गई है।

अगर अभी आप भी सोना और चांदी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपके पास सही मौका है। क्योंकि, अभी आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और भी अधिक तेजी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में क्या है सोने की कीमत

आज, 1 मार्च, 2024 तक, दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 58,050 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में क्या है सोने की कीमत

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,900 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 63,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में सोने की कीमत क्या है

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,950 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में सोने की कीमत क्या है

कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,900 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गुरूग्राम में सोने की कीमत क्या है

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,050 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App