Gold Price Update: बुधवार सुबह सोने की कीमतें को देख मचा हाहाकार, भयंकर उछाल देख मार्केट में छाया सन्नाटा

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 3 अप्रैल 2024 को सोने के भाव (Gold Silver Price Today) में भयंकर तेजी देखने को मिली है। सोने के रेट को देखने के बाद मार्केट में हाहाकार सा मच गया है। हर किसी के दिमांग में यहीं सवाल उठ रहा है कि अब गोल्ड की खरीदारी कैसे होगी।

सोने का भाव आज 69256 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। गोल्ड के दाम को देखने के बाद लोगों के बीच खलबली मच गई है। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गजब का उछाल देखने को मिला है। आज यानी बुधवार को चांदी का भाव 77664 रुपये प्रति किलो हो गया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

सोना के भाव रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सोने की कीमतों ने आज लंबी छलांग लगाई है। पिछले काफी समय से गोल्ड के दामों में लगातार ही उछाल देखने को मिल रहा है। यदि आप सोना और चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको उससे पहले कीमतों के बारे में जरूर एक बार जान लेना चाहिए। यह सोने का नया रिकॉर्ड स्तर है।

आज क्या है सोने की कीमत

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज यानी 3 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 69248 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बीते दिनों कीमत 68541 रुपये थी। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव आज उछाल के बाद 63686 रुपये प्रति 10 ग्राम है, कल 63036 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।

750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट आज बढ़कर 52145 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर पहुंच गया है। आखिरी में 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का दाम 40673 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, चांदी की कीमत आज 77664 रुपये प्रति किलों हो गई है।

दिल्ली में गोल्ड का भाव

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 63,490 रुपये है, और 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 69,250 रुपये प्रति10 ग्राम है।

मुंबई में गोल्ड की कीमत

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 63,340 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में सोने की कीमत क्या है

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 63,390 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में सोने की कीमत क्या है

लखनऊ में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 63,490 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App