Gold Price Update: सोमवार को होली से पहले सातवें आसमान से गिरे सोने के दाम, जानिए 18 कैरेट की कीमत

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने और चांदी (Sona-Chandi Ke Bhav) की कीमतों में हर दिन ही बदलाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 18 मार्च को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में (Gold Price Today) में कमी देखने को मिली है। सोने के रेट में कौटती देखकर महिलाओं के चेहरे खुश हो गए हैं।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में कमी देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 18 मार्च,2024 को गोल्ड और सिल्वर सस्ता हो गया है। आज सोने की कीमत 65 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है।

जबकि, चांदी का भाव 73 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा है। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 65270 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 73772 रुपये दर्ज किया गया है।

सोने की कीमतों में गिरावट देखकर लोगों के चेहरे खिल गए हैं। यदि आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है। सोना खरीदने से पहले आपको अपने शहर का एक बार रेट जान लेना चाहिए।

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज यानी सोमवार की सुबह 995 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 65009 रुपये घटकर प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड के रेट आज 59787 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) गोल्ड के भाव कम होकर 48953 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, 585 प्योरिटी (14 कैरेट) वाले सोने की कीमत 38183 रुपये गिरकर पहुंच गया है।

चांदी की कीमत क्या है?

999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज यानी 18 मार्च 2024 को 73772 रुपये की हो गई है। सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन ही बदलाव देखने को मिलता है।

मुंबई में आज क्या है सोने की कीमत

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 6058 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 6609 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की जा रही है।

कोलकाता में आज क्या है गोल्ड की कीमत

कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6058 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6609 प्रति ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने की कीमत

चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6114 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6670 प्रति ग्राम है।

दिल्ली में सोने की कीमत क्या है

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 6073 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 6624 रुपये प्रति ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App