नई दिल्ली। सोने के दाम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना और चांदी कभी महंगा तो कभी सस्ता होता हुआ नजर आ रहा है। शादियों का सीजन शुरू हो गया है। किसी भी शादी में लोगों को काम-धंधा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है।
इसके साथ शादियों के समय में हर चीज की डिमांड भी काफी अधिक बढ़ जाती है। चाहे बैंड-बाजा वाले हों या फूल का बिजनेस काफी ही महंगा हो जाता है। सोना-चांदी-बर्तन का कारोबार हो या फिर हलवाई और होटल हर सामान की मांग बढ़ जाती है।
शादी में सबकी जमकर खूब कमाई होती है। शादियों की रौनक मार्केट में खूब देखने को मिल रही है। ऐसे में यदि आप सोने की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको उससे पहले गोल्ड के दाम जान लेने चाहिए।
27 नवंबर 2023 को अलग-अलग शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 62,000 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 57,100 रुपये है।
चांदी का मौजूदा रेट 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम है। अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आईये उससे पहले कुछ शहरों के रेट पर एक नजर डालते हैं:-
Goodreturns वेबसाइट के मुताबिक, आज मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 5,710 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 6,229 रुपये प्रति ग्राम है।
देश के चार प्रमुख महानगरों में सोने की कीमत क्या है?
मुंबई – मुंबई में सोने का भाव 62,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
दिल्ली – राजधानी दिल्ली की बात करें तो सोने के दमा में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 62,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता- कोलकाता में आज 24 कैरट सोने की कीमत 62290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई- चेन्नई में आज सोने का भाव 62780 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गाजियाबाद- आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 62440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
नोएडा- नॉएडा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 62440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पटना- पटना में 24 सोने की कीमत 62340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर- 24 कैरेट सोना 62440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ- 24 कैरेट सोना 62440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरट सोने की कीमत क्या है:-
दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,250 रुपये है।
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत 57,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,550 रुपये है।